{"_id":"5995db3a4f1c1b2b058b4653","slug":"pradeep-yadav-will-be-lodged-in-jail-as-normal-prisoner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य बंदी की तरह से जेल में रहेगें प्रदीप यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य बंदी की तरह से जेल में रहेगें प्रदीप यादव
ब्यूरो, अमर उजाला इटावा
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में पूर्व विधायक प्रदीप यादव से मिलने जाते जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को औरैया से कड़ी सुरक्षा के बीच इटावा कारागार लाया गया। उनके इटावा लाने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था। लेकिन जब तक सपाईयों को इसकी भनक लगती जब तक उन्हें जेल में दाखिल कर दिया गया। बाद में सपा नेता कारागार पहुंचे और उन्होने उनसे मुलाकात की। जेल में उन्हे ंसामान्य बंदी की तरह बैरक नंबर 09 में रखा गया है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से बैरक बदली भी जा सकती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के उप चुनाव में नामांकन के दौरान हुए बबाल के बाद पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर लिया था। गुरूवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। औरैया से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इटावा लाया गया। प्रशासन ने इसकी भनक किसी को नही लगने दी। जब तक सपाईयों को उनके के लिएरवाना करने की भनक लगती लगती तब तक करीब 2.45 बजे उन्हें जेल में दाखिल कर दिया गया था। इससे पूर्व उनके जेल लाए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया था।
सीओ सिटी के अलावा अन्य अधिकारी जेल परिसर मे ंपहुंच चुके थे। जेल में दाखिल होने के बाद सपाई काफी संख्या में वहा पहुंचे लेकिन किसी की भी उनसे मुलकात नही हो सकी। । बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव , राजीव यादव, जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पुष्पेद्र यादव रिंकू के अलावा अन्य लोगों ने जेल में उनसे मुलाकात की। प्रदीप यादव को राजनैतिक बंदी की तरह बी श्रेणी की सुविधाएं देने की मांग की। जेल में पूर्व विधायक प्रदीप यादव को सामान्य बंदी की तरह से रखा गया है। जेलर मुकेश कटियार ने बताया कि प्रदीप यादव को सामान्य बंदी की तरह से रखा गया है।
विज्ञापन
प्रदीप केआवास पर रहा समर्थकों का जमावड़ा
औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के दौरान हुए उपद्रव में पूर्व विधायक प्रदीप यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक भरथना स्थित उनके आवास पर जमा हुए। जवाहर रोड स्थित उनके आवास पर आने जाने वालों का तांता लगा रहा। जवाहर रोड, तिलक रोड पर जाम की स्थिति हो गई ।