{"_id":"5715306d4f1c1b86768b48bf","slug":"prabhat-pheri-derived-on-mahavir-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती पर निकाली गई प्रभात फेरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
शहर में प्रभात फेरी निकालते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2615 वां जन्म कल्याणयक महोत्सव के पहले दिन सोमवार को लालपुरा स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से सुबह छह बजे प्रभात फेरी निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली प्रभात फेरी के माध्यम से भगवान महावीर के संदेश अहिंसा परमों धर्म: एवं जिओ और जीने दो को जन-जन तक पहुंचाया गया। साथ ही वातावरण को अंहिसामय बनाने का संदेश दिया।
आचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज के निर्देशन में निकाली गई प्रभात फेरी श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा से शुरू होकर राजागंज, करनपुरा, डांडा, छिपैटी, सरायशेख, चौगुर्जी, नौरंगाबाद, नया शहर, स्टेशन बजरिया, कटरा मंदिर होती हुई पुन: लालपुरा पहुंचकर समाप्त हुईं। प्रभात फेरी में सबसे आगे वाहन से भगवान महावीर के संदेश को प्रसारित किया जा रहा था।
दोपहिया वाहनों पर सवार युवाओं की टोली हाथों में महावीर के संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। इस दौरान महावीर जयंती महोत्सव समिति के पदाधिकारियों के अलावा संजू जैन, गुड्डू जैन, आकाशदीप जैन, वैभव जैन, रिंकू जैन, राजीव जैन, नितिन जैन, कल्लू जैन, विकास जैन, शुभम जैन, शैलेश जैन, सुशील जैन, धीरज जैन, विजय चंद्र जैन, निर्मल चंद्र जैन, महेश जैन, अंकित जैन, निमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, महोत्सव कार्यक्रम के तहत सुबह 7 बजे से श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी का जलाभिषेक व शांतिधारा कराई गई। सौभाग्य सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि कोई भी व्यक्ति धन से नहीं, बल्कि अपने चरित्र से महान होता है। इसलिए आप अपना चरित्र सुधार लीजिए, धन की मौजूदगी अपने आप हो जाएगी। इसी क्रम में शाम 2 बजे से मंदिर परिसर में जैन समाज की महिलाओं ने भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया। भजन के बाद निर्मला देवी जैन की ओर से अष्ट द्रव का वितरण किया गया।