फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Power supply to the district hospital remained disrupted for two hours.

Etawah News: जिला अस्पताल की दो घंटे गुल रही बिजली

Fri, 10 Jul 2026 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Power supply to the district hospital remained disrupted for two hours.
फोटो 27: जिला अस्पताल में जांच न होने से इधर-उधर घूमते मरीज व तीमारदार। संवाद
विज्ञापन

- सीटी स्कैन, एक्स-रे व रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया रही ठप, मरीज हुए परेशान
- सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार सुबह अचानक मुख्य विद्युत केबल में तकनीकी खराबी (फॉल्ट) आ गया। केबल जलने के कारण पूरे अस्पताल की बिजली गुल हो गई जिससे करीब दो घंटे तक स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। बिजली न होने से सबसे ज्यादा असर जांच सेवाओं पर पड़ी। सीटी स्कैन, एक्स-रे मशीनें बंद हो गईं। इससे मरीजों को परेशान होना होना पड़ा।
शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे संयुक्त जिला अस्पताल की विद्युत आपूर्ति केबल में फॉल्ट होने से ठप हो गई। इससे रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कंप्यूटर बंद हो गए। इसके चलते पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। भीषण उमस और गर्मी के बीच मरीज और उनके तीमारदार दो घंटे तक बेहाल रहे। वार्डों में भर्ती मरीज भी पंखे बंद होने से परेशान दिखे। जनरेटर चलाकर कुछ देर बैकअप देने का प्रयास किया गया, लेकिन भारी लोड के कारण सीटी स्कैन, एक्स-रे मशीन नहीं चलाई जा सकीं। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत विद्युत विभाग की तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जली हुई केबल को दुरुस्त किया। दोपहर साढ़े 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ही रजिस्ट्रेशन और जांच का काम दोबारा शुरू हो सका, जिसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

-------------------
चार बजे तक किए गए 80 सीटी स्कैन
जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों के सीटी स्कैन होते हैं। साढ़े 10 बजे केबल में फाल्ट आने के बाद जांच रुक गई। दोपहर साढ़े बजे के बाद फाल्ट सही होने पर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद जांच शुरू हुई। सीटी स्कैन केंद्र के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि वैसे दोपहर दो बजे तक जांच होती है। बिजली की गड़बड़ी की वजह से शाम चार बजे तक जांच हुई। इस दौरान 80 मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वर्जन---
फॉल्ट की सूचना मिलते ही तकनीकी टीम को मौके पर बुलाकर उसे दुरुस्त कराया गया था। इस दौरान बिजली कर्मियों ने शटडाउन लिया था। कुछ घंटे चले काम के बाद केबल में आए फॉल्ट को सही कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। इसके बाद मरीजों की जांच की गई।-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed