{"_id":"61783b294f89a05c7d75b369","slug":"potholes-in-roads-accidents-in-walking-etawah-news-knp6605546195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों में गड्ढे, चलने में हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों में गड्ढे, चलने में हादसे
विज्ञापन
महेवा। महेवा से आसपास के गांवों को जोड़ने वाली सड़कें न केवल जर्जर हो चुकी हैं, बल्कि गड्ढ़ों में तब्दील भी हो चुकी हैं। ह्राइवे से ग्राम आनेपुर को जाने वाली सड़क भी चलने लायक नहीं है।
विकास खंड क्षेत्र के ग्राम ढकाताल-पुरावली से दलीपनगर को जाने वाली सड़क अब चलने लायक नहीं है। सड़क पर डामरीकरण उखड़ जाने से गिट्टी ऊपर निकल आई है।
दोपहिया वाहनों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बंगला दलीपनगर निवासी स्वामीदीन राजपूत का कहना है कि 10 वर्षों से इस सड़क पर कोई भी डामरीकरण नहीं हुआ है ।
वहीं, बराउख प्रधान प्रतिनिधि गगन दुबे का कहना है कि इस ओर ध्यान नहीं दिया तो इस क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों के लोग धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। मांग करने वालों में डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, नसीर खान, भारत सिंह राजपूत, छोटे कुशवाहा, देशराज राजपूत आदि हैं।
विज्ञापन
उधर, बीडीओ महेवा राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक सड़कों की हालत का सर्वेक्षण कर बड़े अफसरों को रिपोर्ट भेजी गई है।
गली धंसी, हुआ गहरा गड्ढा, लोग परेशान
बकेवर। चंद्रपुरा निहाल सिंह गांव की गली धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया है। पंचायत ने सीसी गली का निर्माण नहीं कराया, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। गांव के अंदर की गली आम रास्ता है।
ग्रामीणों का आवागमन पूरे दिन ही रहता है। उस रास्ते की गली पर पिछले चार माह पहले धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया। सुरेंद्र चतुर्वेदी, महेंद्र चतुर्वेदी, मुकेश सविता, गप्पू सविता शिवकुमार मिश्रा का कहना है कि गली के खड़ंजा का निर्माण काफी पहले हुआ था।
सीसी निर्माण पंचायत प्रशासन नहीं कराया गया। गली सालों से खराब पड़ी हुई है। रात के अंधेरे के समय गुजरते समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बीडीओ महेवा राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी है। पंचायत सचिव से संबंध में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।