Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Potato price increased due to decrease, farmers happy

Etawah News: कम घटने से बढ़ी आलू की कीमत, किसान खुश

Mon, 26 Feb 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Potato price increased due to decrease, farmers happy
इटावा। खोदाई शुरू होते ही आलू के दामों में हुई बढ़त से किसानों में खुशी है। एक सप्ताह में फुटकर कीमतें 10 से बढ़कर 16 रुपये प्रति किलो हो गई है। किसानों का कहना है कि ऐसे ही कीमतें रहीं, तो बीते वर्ष हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जिले में दो हजार हेक्टेयर आलू का रकबा कम है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, इस बार 19 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की बुआई की गई थी। फरवरी माह के शुरुआत से आलू की खोदाई शुरू हो गई। बीते वर्ष आलू की पैदावार 50 से 60 पैकेट प्रति बीघा था जो इस बार घटकर 35 से 45 पैकेट रह गया है। अच्छे दाम मिलने के कारण किसान खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी में जैसे-जैसे आलू के दाम बढ़ रहे हैं, किसान भी मुस्कुरा रहे हैं। बीते वर्ष भाव न मिलने से आलू किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था। इस वर्ष किसानों को बाजार में फसल का बेहतर दाम मिल रहा है। कुछ किसान भाव अच्छा देखकर आलू की बिक्री कर रहे हैं तो कुछ किसान आगे भाव अच्छा मिलने की उम्मीद में उपज को शीतगृहों में भंडारित कर रहे हैं। जिले में 15 से 20 फीसदी आलू की खुदाई हो चुकी है। मंडी में आलू की कीमतें 500 से 700 रुपये प्रति पैकेट है। जबकि बीते वर्ष इन दिनों आलू की कीमतें 200 से 300 रुपये प्रति पैकेट थी। इससे किसानों को काफी नुकसान हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऊसराहार निवासी किसान संजीव कौशल ने बताया कि आलू की कीमतें अच्छी हैं। हालांकि पैदावार में कुछ कमी आई है। इस बार पैदावार कम होने के कारण ही उपज की कीमत मंडी में अच्छी मिल रही है।

बछरोई निवासी किसान पुष्पेंद्र तिवारी का कहना है कि इस बार शुरुआती दौर में अच्छी कीमतों ने किसानों को खुश कर दिया है। आगामी दिनों में कीमतें क्या रहेंगी, इसका पता नहीं, लेकिन अभी भाव बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed