फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Postal Department is extending banking facilities to villagers

डाक विभाग गांव गांव लोगों तक पहुंचा रहा है बैंकिंग सुविधाएं

Sat, 11 Jul 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Postal Department is extending banking facilities to villagers
कोविड-19 के संक्रमण के दौरान डाक विभाग गांव-गांव बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रहा है। डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के अंतर्गत पैसा लेन देन सहित तमाम सुविधाएं ग्रामीणों पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया के माध्यम से अब खातों से लेनदेन की जरूरतों को पूरा करने के लिए गांव के लोगों को शहर या कस्बे तक आना आवश्यक नहीं है।
डाक अधीक्षक त्रिभुवन प्रसाद ने बताया कि इंडिया पेमेंट्स बैंक के खाते से मोबाइल एप के माध्यम से किसी अन्य बैंक खाते में धनराशि का स्थानांतरण कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है।
विज्ञापन

आप अपने आवर्ती खातों, सुकन्या खातों, पीपीएफ खाते जो डाकघर में संचालित हैं उनमें मोबाइल एप के जरिये घर बैठे ही धनराशि जमा कर सकते हैं। मोबाइल रिचार्ज, केबल कनेक्शन रिचार्ज, बीमा की किश्त का भुगतान, बिजली बिल एवं घरेलू गैस के सिलेंडर का भुगतान भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी प्रकार की सब्सिडी की धनराशि आपके खाते में प्राप्त होने के बाद आप घर बैठे ही डाक कर्मचारी के माध्यम से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
मनरेगा मजदूरी की रकम, किसान सम्मान निधि, मिड डे मील गैस सब्सिडी, वृद्घावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना आदि के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बचत खातों पर डाकघर में ब्याज की दर ज्यादा है। इसका भी लाभ उठाया जा सकता है।
अन्य बैंकिंग संस्थानों में ब्याज की दर तीन प्रतिशत से ज्यादा नहीं है। जबकि डाकघर में ब्याज की दर चार प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि इस पेमेंट बैंक की सुविधा आप सभी के लिए तभी लाभकारी हो सकती है जब आप अपना एक बचत खाता डाकघर में खुलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed