फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   positive news

इटावा में वसंत पंचमी से बनने लगेंगे पासपोर्ट

Sat, 21 Dec 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
positive news
इटावा। वसंत पंचमी से जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शहर के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट बनाए जाने लगेंगे। ये बातें अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शुक्रवार को कही।
विज्ञापन

सांसद कठेरिया ने मानसून सत्र में लोकसभा में इटावा जिले में पासपोर्ट कार्यालय न होने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद जिला मुख्यालय में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। केंद्र सरकार से पत्र मिलने के बाद मुख्य डाक अधीक्षक ने डाक अधीक्षक के पुराने आवास में पासपोर्ट कार्यालय का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इसी भवन को देखने के लिए के लिए दिल्ली से शुक्रवार को विभागीय अधिकारी आने थे। इन अधिकारियों के साथ सांसद कठेरिया की बैठक भी होनी थी। किंतु अन्य काम आने के कारण कुछ अधिकारी नहीं आए। सांसद ने डाक विभाग के अधिकारियों के साथ शाम को मुख्य डाकघर में प्रस्तावित पासपोर्ट कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द से जल्द सारी प्रक्रिया पूरी करने और वसंत पंचमी से इटावा कार्यालय में पासपोर्ट बनाना शुरू कर दें।
विज्ञापन

इसके पहले सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा में सांसद ने कहा कि कानपुर से फफूंद आने वाली ट्रेन को इटावा और आगरा से इटावा तक आने वाले ट्रेन को फफूंद तक चलवाने के लिए रेलवे बोर्ड अधिकारियों से बात कर रहे हैं। तीन चार महीने बाद ये दोनों ट्रेनों इटावा और फफूंद तक चलने लगेंगी। उन्होंने कहा कि शहर मैनपुरी फाटक अंडर पास के ऊपर शेड और लाइन पार के मोहल्लों की जल निकासी के लिए बड़ा नाला बनवाने के लिए जिला प्रशासन से कहा जा चुका है। इन दोनों मुख्य समस्याओं को भी निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed