फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   positive news

पेयजल लाइनों को शिफ्ट करेगी नगर पालिका

Sun, 17 Nov 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
positive news
इटावा। रामनगर रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। रेलवे की निर्माण इकाई ने सबसे पहले नगर पालिका से अपनी पेयजल आपूर्ति की लाइनें एवं सीवर लाइन को शिफ्ट करने के संबंध में पत्र लिखा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में शनिवार को जलकल विभाग एवं निर्माण विभाग के अभियंताओं ने मौका मुआयना किया। करीब चार से पांच किमी लंबी पेयजल पाइप लाइन को शिफ्ट करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

जलकल अभियंता श्रीराम यादव, निर्माण विभाग के अभियंता मुंशीलाल एवं अवर अभियंता नवीला खान ने दोपहर बाद रामनगर रेलवे क्रासिंग, आंबेडकर पार्क सहित पूरे क्षेत्र का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र में 16 इंच, 12 इंच एवं आठ इंच की पाइप लाइनें पड़ी हैं। विजय नगर चौराहे की तरफ 16 इंच तथा आंबेडकर चौराहे की तरफ 12 एवं आठ इंच की पाइप लाइनें चिंहित की गई जिन्हें पुल निर्माण से पहले शिफ्ट किया जाएगा।

अभियंता मुंशीलाल ने बताया कि भविष्य में सीवर लाइन की व्यवस्था भी देखी जा रही है। नगर पालिका अगले दो दिनों में लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट बनाकर रेलवे एवं सेतु निगम को भेज देगी। धनराशि मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed