फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   positive news

नगला कैशो में 25 लाख की लागत से बनेगा माडर्न पार्क

Sat, 19 Oct 2019 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
positive news
इटावा। जसवंतनगर के पंचायत जसोहन के नगला कैशो में बनने वाले माडर्न पार्क के लिए डीएम जेबी सिंह व सीडीओ राजा गणपति आर ने भूमि पूजन किया। पार्क तकरीबन 25 लाख रुपये की लागत से बनेगा। झूलों के साथ यहां जिम की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम जेबी सिंह ने कहा कि शहर की तर्ज पर वन ब्लाक, वन पार्क के तहत गांव में पार्क के निर्माण होने से ग्रामीणों को टहलने व बच्चे खेलने का आनंद भी ले सकेंगे।
विज्ञापन

पार्क का निर्माण गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा। डीएम ने पार्क निर्माण कार्यदायी संस्था को समय सीमा में मानक के अनुरूप पूरा कराने की हिदायत दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने कहा मनरेगा, क्षेत्र और ग्राम पंचायत निधियों द्वारा निर्मित होने वाले पार्क में आधुनिकता व खूबसूरती में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा गांव के लोगों को चाहिए पार्क में सभी लोग एक-एक पौधा जरूर लगाएं। नित्य संतान की तरह उसकी देखभाल करें, ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे। इस मौके अवसर पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु, बीडीओ अब्दुल बहाव, ग्राम प्रधान नेहा चौहान, ग्राम सचिव अखिलेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed