{"_id":"622b972c00c3816f2b2d30b4","slug":"poor-students-will-get-scholership-til-four-years-etawah-news-knp6851332163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बच्चों को चार साल तक मिलेगी हर महीने एक हजार की छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बच्चों को चार साल तक मिलेगी हर महीने एक हजार की छात्रवृत्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। परिषदीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा आठ के गरीब तबके के छात्रों को चार साल तक हर महीने एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को चार वर्षों की अवधि में कुल 48 हजार रुपये सीधे खाते में जाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के अलावा सहायता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावकों की आय साल में डेढ़ लाख रुपये से कम है, उन्हीं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन में आय प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा। आरक्षण प्रमाणपत्र अपलोड करने की व्यवस्था भी है। जिसके आवेदन में आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड नहीं होगा उन्हें सामान्य श्रेणी का माना जाएगा। शिक्षक नेता संजय त्रिपाठी बताते हैं कि परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने से लेकर परीक्षा देने तक की पूरी व्यवस्था निशुल्क है।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए वेबसाइट www.entdata.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस परीक्षा में तर्क शक्ति के 90 प्रश्नों के अलावा विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन विषय के 90 प्रश्न हल करने होंगे। इन 180 प्रश्नों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय तय किया गया है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उमानाथ ने बताया कि परीक्षा में बैठने के लिए कक्षा आठ में पढ़ने वाले उन छात्रों को मौका मिलेगा जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम है। आवेदन होने के बाद परीक्षा की तारीख, समय व स्थान घोषित किया जाएगा।