फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Poor condition in cowsheds, tagged cows roaming around

Etawah News: गोशालाओं में बदहाली, घूम रहे टैग लगे गोवंश

Thu, 01 Jan 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Poor condition in cowsheds, tagged cows roaming around
इटावा। जिले में गोवंश संरक्षण के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। 70 गोशालाओं में 16,685 गोवंशों को संरक्षित करने का दावा किया जा रहा है लेकिन जमीनी हकीकत चौंकाने वाली है। गोशालाओं में व्यवस्थाएं बदहाल हैं और सड़कों पर ईयर टैग लगे गोवंश खुलेआम घूम रहे हैं। किसानों का आरोप है कि गोवंश संरक्षण के नाम पर मनमानी की जा रही है और गोशाला कर्मचारी टैग लगे गोवंशों को छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


चकरनगर क्षेत्र में छह संचालित गोशालाओं के बावजूद अनैठा, रितौर की मड़ैया, सहसों, बरचोली, नौगावा और हरौली बहादुरपुर जैसे इलाकों में आवारा गोवंशों से परेशानी बनी हुई है। किसान यूनियन के चकरनगर तहसील अध्यक्ष उजागर सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र में सड़कों और खेतों में गोवंशों के झुंड दिखाई देते हैं लेकिन प्रशासन केवल कागजी अभियान चलाकर खानापूर्ति कर रहा है। ग्राम मिटहटी निवासी बिदेशी सिंह ने बताया कि उनके गांव के पास आवारा गोवंशों का झुंड घूम रहा है, जिसमें ज्यादातर टैग लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये गोवंश गोशालाओं से छोड़ दिए जाते हैं जिससे उनकी फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गोशालाओं के साथ-साथ निजी पशुपालकों के गोवंशों को भी टैग लगाया जाता है। पोर्टल पर जांच कर यह पता लगाया जा सकेगा कि गोवंश गोशाला से निकाले गए हैं या पशुपालकों द्वारा छोड़े गए हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि यदि गोशाला के गोवंशों को छोड़ा जा रहा है तो यह घोर अनियमितता है और इस पर जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी क्षेत्रों की गोशालाओं का निरीक्षण करके टैग के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को भी सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed