फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   polling today in safai and basrehar

सैफई और बसरेहर में मतदान आज

Tue, 13 Oct 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 13 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
polling today in safai and basrehar
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को जिले के सैफई और बसरेहर ब्लाक क्षेत्रों में जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। सैफई में जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) पद की दो सीटें हैं, इनमें से सैफई द्वितीय सीट पर निर्विरोध निर्वाचन होने से अब सिर्फ सैफई प्रथम सीट के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन


वहीं बसरेहर की सभी तीनों सीटों के लिए वोटिंग होगी। बीडीसी पद के लिए सैफई में 53 सीटों में से 29 और बसरेहर में 82 में से 62 सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। दोनों ब्लाकों में बीडीसी के बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुए हैं। प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पोलिंग पार्टियों मतदान स्थल की ओर रवाना हो गईं। मंगलवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सैफई प्रथम सीट पर पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि बसरेहर प्रथम व द्वितीय सीट पर 8-8, बसरेहर तृतीय सीट पर 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सीटों पर सपा, भाजपा, बसपा, कांग्रेस ने समर्थित प्रत्याशी उतारे हैं। इसी तरह सैफई में बीडीसी के शेष 29 सीटों पर 91 और बसरेहर में 62 सीटों पर 339 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सैफई में 65 मतदान केंद्र जिनमें 133 मतदेय स्थल, बसरेहर में 85 मतदान  केंद्र जिनमें 176 बूथ निर्धारित हैं।

लेकिन इनमें सैफई ब्लाक क्षेत्र में 45 बूथ ऐसे हैं। जहां निर्विरोध निर्वाचन के चलते जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान नहीं होगा। इस तरह सैफई के बाकी 88 बूथों पर 352 और बसरेहर में सभी बूथों पर 704 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। मालूम हो कि सैफई में 82021 और बसरेहर  में 116894 मतदाता दर्ज हैं।


शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए ब्लाक क्षेत्रों को संवेदनशील, अति संवेदनशील और अति संवेदनशील प्लस के तौर पर चिह्नित किया गया है। सैफई ब्लाक क्षेत्र में 46 मतदान केंद्र और बसरहेर में 36 केंद्र अति संवेदनशील और 11 व 31 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। जबकि अति संवेदनशील प्लस केंद्र सैफई में 8, बसरेहर में 12 बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed