{"_id":"58a738a24f1c1bda4ed84062","slug":"polling-parties-will-go-to-1273-booth-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"1273 बूथों पर आज भेजी जाएंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1273 बूथों पर आज भेजी जाएंगी पोलिंग पार्टियां
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बनाए गए काउंटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां जारी हैं। इसी कड़ी में शनिवार सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी। इस कार्य के लिए नुमाइश परिसर के अंदरूनी स्थल को तैयार किया गया है। जिले के 937 मतदान केंद्रों के 1273 बूथों पर पुलिस बल के साथ पोलिंग पार्टियां भेजी जाएंगी। एक पोलिंग पार्टी में चार मतदान कार्मिक शामिल रहेंगे।
पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी शामिल रहेंगे। हर पार्टी को ईवीएम समेत मतदान से जुड़ी सील, मुहर, स्याही, कागज, पैन, पेंसिल अन्य सामग्री दी जाएगी। इटावा सीट में ईवीएम के दो बैलेट यूनिट हर बूथ पर लगाए जाएंगे। एक बैलेट यूनिट में अधिकतम 16 खाने होते हैं। लिहाजा नोटा बटन (नन ऑफ द एबव) मिलाकर 15 प्रत्याशियों को ही शामिल किया जा सकता है। जबकि जसवंतनगर सीट में हर बूथ पर ईवीएम की एक-एक बैलेट यूनिट ही जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर की देखरेख में चुनावी सामग्री का वितरण होगा। सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
पीके श्रीवास्तव, सीडीओ/कार्मिक प्रभारी, इटावा
विज्ञापन
चुनवा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नुमाइश परिसर से पोलिंग पार्टियों की रवानगी विधानसभा वार होगी। इसके लिए तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अलग अलग कैंप बनाए गए हैं। इटावा विधानसभा क्षेत्र में कुल 400 बूथ हैं। इस कैंप में 20 काउंटर बनाए गए हैं। जसवंतनगर में 419 बूथों की दृष्टि से 21 और भरथना में 454 बूथों के सापेक्ष 23 काउंटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जन
सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर की देखरेख में चुनावी सामग्री का वितरण होगा। सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
पीके श्रीवास्तव, सीडीओ/कार्मिक प्रभारी, इटावा