{"_id":"5de013b28ebc3e547536940f","slug":"political-etawha-news-knp52883445","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल यादव फिर बने सपा जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल यादव फिर बने सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
सपा जिलाध्याक्ष गोपल यादव का स्वागत करते पदाधिकारी
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सपा प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर गोपाल यादव पर भरोसा जताया है। उन्हें लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोपाल के अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने घर जाकर उन्हें मिठाई खिलाई। साथ ही आतिशबाजी जलाकर नेतृत्व को धन्यवाद दिया।
गोपाल यादव को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। जनवरी 17 में अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 5 जनवरी को गोपाल यादव को इटावा सपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश में जिलाध्यक्ष के रूप में गोपाल की पहली ताजपोशी थी।
गोपाल यादव के नेतृत्व में सपा ने निकाय चुनाव में प्रतिष्ठित इटावा और भरथना नगर पालिका क्षेत्र में जीत का परचम फहराया था। जसवंतनगर में 100 वोटों के मामूली अंदर से हार मिली थी। ऊर्जा और नेतृत्व के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए गोपाल यादव को दोबारा मौका मिला है।
विज्ञापन
यह घोषणा होते ही गोपाल यादव के घर पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। सपाइयों ने गोपाल और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। लोहिया वाहनी के प्रदेश सचिव किशन यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता संटू, योगेंद्र यादव, पदम तिवारी, लालू प्रसाद यादव, चित्रांगद यादव, विद्याराम यादव, बृजेश यादव पप्पू, रत्नेश, भदौैरिया, डा. आशीष दीक्षित, शिवम पाल, विनोद राजपूत, अमित सोनी और तेज बहादुर आदि ने नेतृत्व का आभार भी जताया है।
-----