फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

तिलक में आए मुलायम ने बनाई मीडिया से दूरी

Sun, 24 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
political
पूर्व मंन्ती रामसेवक यादव के यह शादी मे आये पूर्व मुख्य मंन्ती मुलयाम सिंह यादव व रामगोपल यादव - फोटो : ETAWHA
इटावा। अपने पुराने साथी के पौत्र के तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे मुलायम सिंह यादव मीडिया से दूरी बनाए रहे। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी थे, मुलायम के पहुंचने से पहले ही शिवपाल कार्यक्रम से निकल गए थे।
विज्ञापन

अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल में गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष रहे रामसेवक यादव कभी मुलायम सिंह यादव के दाहिना हाथ रहे रामसेवक यादव अब प्रसपा प्रदेश महासचिव हैं। अब वे शिवपाल सिंह यादव के खासमखास हैं। प्रसपा के हर कार्यक्रम में उन्हें शिवपाल सिंह के बगल में स्थान मिलता है। दो दिन पहले चंदगीराम स्टेडियम में मुलायम सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम में भी रामसेवक यादव, शिवपाल सिंह के बाद दूसरी हस्ती थे।
विज्ञापन

रामसेवक यादव के पौत्र शशांक शेखर का रविवार को तिलक समारोह था। इसमें पूरे सैफई परिवार के साथ सपा और प्रसपा के बड़े नेताओं को खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। शिवपाल सिंह यादव सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम में पहुंच गए थे। वे तिलक चढ़ने के दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम में आने के लिए दोपहर करीब 3 बजे मुलायम सिंह यादव चार्टर प्लेन से सैफई हवाई पट्टी पर उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम सिंह के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले शिवपाल सिंह चले गए थे। रामगोपाल यादव कार्यक्रम में साये की तरह मुलायम के साथ रहे। मुलायम ने सपाइयों और अपने कुछ पुराने साथियों से खुलकर मुलाकात की लेकिन मीडिया से दूरी बनाए रखी। करीब चार बजे मुलायम सिंह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed