फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

लोकार्पण से पहले ही सपाइयों ने इटावा सफारी पर फीता काटा

Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
political
इटावा सफारी गेट पर फीता काटते हुए सपा नेता डा. भूपेंद्र दिवाकर व किशन यादव - फोटो : ETAWHA
इटावा। मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार इटावा सफारी के लोकार्पण की तिथि घोषित हो चुकी है, लेकिन उससे पहले ही शुक्रवार को उससे सपाइयों ने गेट पर फीता काटा और नारे लगाए। अचानक हुए इस घटना से गेट पर तैनात गार्ड एवं कर्मचारी हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लॉयन सफारी का लोकार्पण 24 नवंबर को होना है। प्रदेश सरकार के वन मंत्री दारासिंह इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन व सफारी प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे सपा एससीएसटी के प्रदेश महासचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह दिवाकर व सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव किशन यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता इटावा सफारी के गेट पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने अपने साथ लाए लाल रंग के फीते को गेट पर लगाया। फीता काटकर गेट खोलकर मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। साथ ही एक -दूसरे को मिठाई खिलाकर सफारी के उद्घाटन की खुशी मनाई।

सपा नेताओं का कहना रहा कि इटावा सफारी मुलायम सिंह का ड्रीम प्रोजेक्ट है और अखिलेश सरकार ने इसे बनवाया है। इटावा की यह बड़ी उपलब्धि सपा की देन है। लिहाजा मुलायम सिंह के जन्मदिन पर हम लोगों ने फीता काटकर इसका उद्घाटन कर दिया। इससे पूर्व भी ऐसा वाक्या हो चुका है जब शहर में गुरु तेगबहादुर ओवरब्रिज के लोकार्पण की तिथि तत्कालीन बसपा शासन में तय हुई थी। उससे पहले ही सपाइयों ने ओवरब्रिज पर फीता काटकर उसका उद्घाटन कर दिया था। इस दौरान मुख्य रूप से जीतू यादव, अंशुल यादव, रवि यादव, सोनू यादव, अंकुश यादव, राहुल यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed