फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

डीसीडीफ चुनाव: नाम वापसी के बाद 25 उम्मीदवार मैदान में

Wed, 23 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
political
इटावा। जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) में संचालक पदों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा में वोट डाले जाएंगे। मंगलवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। अब कुल 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान रह गए हैं। इटावा व औरैया जिलों के 1567 मतदाता 25 उम्मीदवारों में से 12 संचालक चुनेंगे। इटावा सैफई जसवंतनगर पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड से भगवानदास के नाम वापस ले लेने से ओमकार सिंह का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

डीसीडीएफ संचालक पद के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश की देखरेख में चल रही है। संचालक के 13 पदों के लिए 28 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे। व्यक्तिगत क्षेत्र से सहदेव सिंह एवं अशोक कुमार ने भी अपना नाम वापस ले लिया। कुल तीन उम्मीदवारों के नाम वापस ले लेने से अब उम्मीदवारों की संख्या 25 रह गई है। एक सीट पर निर्विरोध निर्वाचन होने से अब सिर्फ 12 संचालकों के चुनाव के लिए बुधवार को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक सहकारी शीतगृह आनंदनगर इटावा में मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन क्षेत्र औरैया अजीतमल की दो सीटों पर अकबर सिंह, तुलसीराम, श्यामू चक एवं अंकित रंजन कुल चार प्रत्याशी, इटावा जसवंतनगर सैफई क्षेत्र की तीन सीटों पर रामचंद्र, शिशुपाल सिंह, शांति देवी, विनोद, प्राग नारायण, गीता देवी कुल छह प्रत्याशी, बिधूना जिला औरैया क्षेत्र की चार सीटों पर अनिल कुमार, अभय कुमार, उदयभान सिंह, मिथलेश कुमारी, राकेश कुमार, रामकिशोर, शशिप्रताप सिंह, सुधा कुल आठ प्रत्याशी, भरथना चकरनगर एवं ताखा क्षेत्र की दो सीटों पर रामजानकी, राधेश्याम, कुसमा देवी, धर्मेंद्र कुमार कुल चार प्रत्याशी, व्यक्तिगत क्षेत्र की एक सीट से कुंवर गजेंद्र सिंह राजावत एवं ज्ञान सिंह कुल दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीडीएफ के सचिव रजपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि संचालक पदों के उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि औरैया अजीतमल मेें 43, इटावा जसवंतनगर सैफई में 81, विधूना में 49, भरथना चकरनगर ताखा में 51 एवं व्यक्गित में 1343 मतदाता हैं।मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed