फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

रामलीला मैदान में गरजेंगे मुख्यमंत्री

Mon, 14 Feb 2022 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:23 PM IST
विज्ञापन
political
इटावा। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर ढाई बजे शहर के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले जनसभा तीन बजे होनी थी, लेकिन मैनपुरी में जनसभा के कारण अब आधा घंटे पहले ढाई बजे मुख्यमंत्री आएंगे। सोमवार को जनसभा स्थल पर पूरे दिन तैयारियां चलतीं रहीं।
विज्ञापन

जनसभा के संयोजक हरिनारायण बाजपेयी ने बताया हिंदू हॉस्टल की भूमि पर हेलीपैड बनाया जा रहा है। इस कार्य की जिम्मेदारी भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विवेक रंजन गुप्ता व भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक चौहान को सौंपी गई है। पूरे दिन मैदान में पालिका कर्मचारी जेसीबी से मैदान की साफ-सफाई में लगे रहे। मुख्यमंत्री का मंच तैयार हो गया है। जनसभा में चार हजार से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। रैली संयोजक हरि नारायण बाजपेयी ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वागत भाजपा जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए जनपद के पांच मंडलों में बसरेहर, बढ़पुरा व इकदिल मंडलों के अध्यक्ष लोगों को बसों से सभा स्थल पर लाएंगे। शहर के दोनों मंडल अध्यक्ष पांच-पांच सौ मोटर साइकिलों के साथ जुलूस के रूप में जनसभा में पहुंचेंगे। नया शहर मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में बाइक जुलूस जीआईसी मैदान से व पुराना शहर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बाइक जुलूस पुरबिया टोला तलैया मैदान से जनसभा स्थल पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed