{"_id":"61fd6a936850b104e9230ba1","slug":"political-etawah-news-knp678877846","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों में प्रबुद्धजनों की भूमिका महत्वर्पूः दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावों में प्रबुद्धजनों की भूमिका महत्वर्पूः दिनेश शर्मा
विज्ञापन
बकेवर में प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन में भाजपा नेताओं के समक्ष शामिल हुए माला पहने हुए
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि चुनावों में प्रबुद्ध समाज की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। वह अपने क्षेत्र में सफलता का परचम लहराते ही हैं, चयन के समय देश व प्रदेश के विकास को महत्व देते हुए सरकार चुनते हैं।
भाजपा के भरथना प्रत्याशी डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे के समर्थन में शुक्रवार को बकेवर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ। उप मुख्यमंत्री ने मोबाइल से लोगों को संबोधित किया। खराब मौसम व हेलीकाप्टर के उड़ान न भरने की वजह से वह यहां नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने कहा कि जब तक देश की बागडोर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में है, तब तक देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा की तरफ कोई भी देश आंख उठाकर नहीं देख सकता। अनुच्छेद 370 का खात्मा, अयोध्या भव्य मंदिर निर्माण, तीन तलाक, लद्दाख व जम्मू- कश्मीर को केंद्र शासित राज्य घोषित करने के निर्णय को आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी।
सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भाजपा मूल्यों और आदर्शों को लेकर राजनीति में आई है, यह उसके कार्य में दिखता है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, संगठनात्मक प्रभारी सत्यपाल सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने भी विचार व्यक्त किए। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी ने किया। इस दौरान भरथना प्रत्याशी डॉ. सिद्धार्थ शंकर दोहरे, विधानसभा प्रभारी श्रीकांत पाठक, विधानसभा संयोजक रामकुमार त्रिपाठी, दिवाकांत शुक्ला, जिला महामंत्री अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चौबे, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य समेत मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी व विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान सपा व प्रसपा छोड़कर कई लोग भाजपा में शामिल हुुए। चकरनगर मंडल अध्यक्ष सतेंद्र राजावत के सहयोग से प्रसपा से मुकेश तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, समाजवादी पार्टी से बंसरी के प्रधान उपेंद्र परिहार के साथ करीब दो दर्जन लोग भाजपा में शामिल हुए।