{"_id":"61fac826f4d54147f00a07a7","slug":"political-etawah-news-knp678520997","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा व भरथना में 12 पर्चे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा व भरथना में 12 पर्चे निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में दाखिल नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई। इसमें इटावा और भरथना सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 12 नामांकन पत्र निरस्त किए गए। जसवंतनगर में सभी पर्चे ठीक पाए गए। कल तक कुल 38 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने और 12 के नामांकन निरस्त होने के बाद अब 26 प्रत्याशी शेष रह गए हैं। तीन और चार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विधान सभा इटावा सदर में 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इसमें लोक दल के प्रत्याशी कमलेश कुमार पांडेय, बहुजन मुक्ति पार्टी के भूप सिंह, राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी की राधा देवी शुक्ला, सर्वप्रिय समाज पार्टी के राम कुमार, प्रजातांत्रिक जन सेवक पार्टी के सतीश चंद्र राजपूत, निर्दलीय ओम प्रकाश, निर्दलीय उर्मिला और निर्दलीय विक्रम सिंह सहित आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त हुए। अब यहां 11 प्रत्याशी शेष हैं। खारिज किए गए नामांकन पत्रो में शपथ पत्र अधूरे पाए गए।
भरथना सुरक्षित सीट पर 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इसमें से आजाद समाज पार्टी के हरी किशन, सम्यक पार्टी की भुवनेश कुमारी, आम आदमी पार्टी के सत्य नारायण दोहरे एवं राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी के शिव चंद्र सिंह सहित चार प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त हुए। अब आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। खारिज किए गए नामांकन पत्रों में प्रारूप 26 एवं शपथ पत्र अधूरे मिले। जसवंतनगर सीट पर कुल सात नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें सभी नामांकन वैध पाए गए। कोई नामांकन निरस्त नहीं हुआ।
विज्ञापन
इनके कागजात ठीक मिले
जसवंतनगर
शिवपाल सिंह यादव सपा, आशुतोष कुमार निर्दलीय, बृजेंद्र प्रताप सिंह बसपा, मधू जन अधिकार पार्टी, ज्ञानेश कुमार आप , विश्वनाथ प्रताप सिंह निर्दलीय व विवेक शाक्य भाजपा।
-
इटावा
कुलदीप गुप्ता बसपा, मोहम्मद राशिद कांग्रेस, सरिता भदौरिया भाजपा, सर्वेश कुमार शाक्य सपा, बौबी जन सत्ता दल लोकतांत्रिक , शिव प्रताप सिंह आप, श्याम सिंह सबका दल यूनाइटेड, सत्य प्रकाश जन अधिकार पार्टी, प्रतिभा शाक्य निर्दलीय, मनोज एवं शरद भदौरिया निर्दलीय ।
-
भरथना
राकेश चंद्र उर्फ अटल जी जन अधिकार पार्टी, राघवेंद्र कुमार सिंह सपा, कमलेश अंबेडकर बसपा, स्नेहलता कांग्रेस, डॉ. सिद्धार्थ शंकर भाजपा, भूपेंद्र कुमार धनगर राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, मनोज कुमार निर्दलीय, आदर्श निर्दलीय।