फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political

सर्द रातें, हाथ में नाश्ता, चुनाव पर चर्चा

Tue, 01 Feb 2022 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
political
शादी समारोह में चर्चा करते लोग - फोटो : ETAWAH
बकेवर । विधानसभा चुनाव का रंग शादी समारोह में भी दिखने लगा है। पंडालों में दुल्हन-दूल्हा से ध्यान हटाकर लोग हाथों में भोजन की प्लेट लिए या सर्द रात में गर्म कॉफी की चुस्की लेते हुए चुनावी चर्चाओं में मशगूल दिख रहे हैं। चुनावी चर्चाओं में तर्क पर तर्क दिए जाते हैं।
विज्ञापन

एक वैवाहिक समारोह में कुछ लोग चुनावी चर्चा कर रहे थे। इतने में राजनीति में रुचि रखने वाले कुछ और लोग भी हाथ में खाने की प्लेट या गरम काफी की प्याली लिए आगे बढ़ आए। फिर क्या था तर्क पर तर्क और आंकड़ों पर आंकड़े, जातीय समीकरण, उम्मीदवारों का व्यक्तित्व, यहां तक कि राजनीतिक पार्टियों के कामकाज, सरकारों के कार्यकाल, प्रत्याशी के स्वभाव, मतलब परस्ती जैसे न जाने कितनी चर्चाएं शुरू हो गईं। तर्क ऐसे की राजनीतिक पार्टियों के प्रवक्ता भी फीके पड़ जाएं। चर्चा भी बेबाक, निष्पक्ष, बिना किसी लाग लपेट के। इतने में अलग-अलग दलों के समर्थक भी आ गए। फिर क्या था चर्चा में मशगूल लोगों ने कहा कि अब जनता बेवकूफ नहीं रही, जिसे भरमा पाओगे। उन्हें यूं लपेटा कि समर्थकों को मौके से खिसकना ही पड़ा। लोगों का कहना है कि इस बार का चुनाव बिना किसी लहर का है। वादों व घोषणाओं में भरमा कर जनता का भरोसा जीतना किसी भी राजनीतिक दल या नेता के लिए आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed