फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   political,etawah,etawah news,akhilesh yadav

भाजपा के लोग झूठ बोलने में ट्रेंड : अखिलेश

Tue, 01 Dec 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
political,etawah,etawah news,akhilesh yadav
स्नातक मतदाता चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने गांव सैफई में मतद - फोटो : ETAWHA
इटावा (सैफई)। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार को सैफई में मतदान करने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग झूठ बोलने में ट्रेंड हैं। दरअसल, भाजपा के नेताओं के खालिस्तान पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली से तय हो जाए तो भाजपा के लोग दिन को भी अंधेरा बोलेंगे।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि स्नातक चुनाव में लोग बड़े पैमाने पर निकलकर वोट कर रहे हैं। उम्मीद है सपा के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान हो रहा है। यह गिनती का चुनाव है। कई तरह की चीजें सामने आती है उसके बावजूद भी पार्टी जीतेगी।
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन पर कहा कि किसान हमारा पेट भर रहा है। किसान का बेटा सीमा पर रक्षा कर रहा है। किसान अगर दुखी हो जाएगा और आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएगा तो देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो जाएगी। महोबा जिले में किसानों ने सबसे अधिक आत्महत्या की है। जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से किसान आत्महत्या कर रहा है। लगातार ऐसे कानून बनाए जा रहे हैं जिससे बड़े लोगों को फायदा पहुंच रहा है। अखिलेश ने कहा कि किसानों से पूछिए कि उनको धान और मक्का की कीमत मिल पाई है या नहीं। किसान जो आंदोलन कर रहे हैं, उनकी मांगें जायज हैं। उनकी मदद होनी चाहिए। किसानों के पक्ष में फैसले होने चाहिए। भाजपा यह बताए समर्थन मूल्य आय दुगनी किसानों की कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed