फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   policies of center and state government are anti-people, Khatri said.

जन विरोधी नीतियों से है लड़ाई : खत्री

Tue, 24 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 24 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
policies of center and state government are anti-people, Khatri said.

सीएम अखिलेश यादव के गृह जिले से आंदोलन की शुरुआत करने आए कांग्रेस के  प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने पत्रकारों से कहा कि हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष केंद्रित नहीं है। यह तो केंद्र व राज्य की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ है।

विज्ञापन


शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के निवास पर उन्होंने कहा कि थ्री एम मसलन मोदी, मुलायम व मायावती की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करने और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह क्षेत्र को चुना है। इसके तहत 25 फरवरी को पद यात्रा से संघर्ष की शुरुआत की जा रही है। इसके बाद पूरे प्रदेश में चक्का जाम, रेल रोको आंदोेलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहण की कार्यवाही कानून सम्मत नहीं है। सैफई में अलग सर्किल रेट हैं। यह पक्षपात पूर्ण निर्णय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान को उनकी उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। काला धन पर केंद्र सरकार का यू टर्न चिंता का विषय है। इससे पूर्व श्री खत्री ने मंगलवार की शाम कांग्रेस जनों, अल्पसंख्यकों और उलेमाओं से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से पार्टी को मजबूती देने का आह्वान किया।


इटावा आते वक्त कांग्रेसजनों ने नेशनल हाइवे टोल प्लाजा पर श्री खत्री का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह यादव, जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह यादव, अशोक सिंह, प्रेम नारायन दोहरे, फजल यूसुफ खां, सीताराम जादौन, संजय दोहरे, प्रेम किशोर द्विवेदी, मनोज दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed