फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police station surrounded for arresting youth in front of college

Etawah News: कॉलेज के सामने युवकों को पकड़ने पर थाना घेरा

Sat, 04 Nov 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 04 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police station surrounded for arresting youth in front of college
बकेवर। कस्बा स्थित एक कॉलेज के सामने रोड पर घूमते बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। युवकों के परिजनों के साथ थाने का घेराव कर धरने पर बैठे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने तीनों युवकों को छोड़ा तब मामला शांत हुआ। भाजपा नेता ने सिपाही पर युवकों के साथ मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बा में लखना रोड पर पर एक इंटर कॉलेज के पास स्कूल की छुट्टी के समय पुलिस ने बाइक सवार सुभाष नगर निवासी तीन युवकों को कॉलेज के पास घूमने पर पकड़कर थाने में लाकर बैठा लिया। तीनों युवक भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के मोहल्ले के रहने वाले हैं। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष युवकों के परिजनों व करीब चालीस लोगों के साथ थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा क्षेत्र में होने के कारण मौजूद नहीं थे। थाना पर मौजूद एसएसआई राजकुमार सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। धरना दे रहे लोग थाना में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थाने पर पहुंचे प्रभारी ने मामले को सुना। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता गोपाल मोहन शर्मा ने बताया कि तीनों युवक कोचिंग के संबंध में लखना रोड पर गए थे। सिपाही अवधेश शर्मा उन्हें पकड़ लाए और थाने के गेट पर युवकों को जमकर पीटा। जबकि युवक ये कहते रहे कि काम से गये थे। उन्होंने कहा कि युवकों की पिटाई करने वाले सिपाही की एसएसपी से भी शिकायत की है।

थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि कस्बा में लखना रोड पर एक कॉलेज के सामने सड़क पर स्कूल के बाहर तमाम युवकों के खड़े रहने, मारपीट करने व स्कूली छात्राओं से फब्तियां कसने की शिकायतें मिलने पर वहां पुलिस को लगाया गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed