{"_id":"6247436b5488990461126a15","slug":"police-maut-mahila-etawah-news-knp6887995179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से स्टेशन अधिक्षक की पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से स्टेशन अधिक्षक की पत्नी की मौत
विज्ञापन
मृतका रंजना देवी की फाइल फोटो
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फर्रुखाबाद फाटक के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से आगरा में तैनात स्टेशन अधीक्षक की पत्नी की मौत हो गई। वे यहां अपने मायके आई हुईं थी। परिजनों का कहना है कि अधीक्षक की पत्नी को डिप्रेशन की बीमारी थी और वे आगरा जाने के लिए घर से निकली थी। पुलिस का कहना है कि मामला हादसे या फिर आत्महत्या का है, इसकी जांच की जा रही है।
जनपद आगरा जिले के राधिकापुरा निवासी 46 वर्षीय रंजना देवी का यहां गली नंबर 04 अशोक नगर फ्रेंड्स कालोनी में मायका है। उनके पति अमर सिंह आगरा में स्टेशन अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की सुबह रंजना देवी की फर्रुखाबाद फाटक के पास खंभा नंबर 1355/16-14 के पास किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे जीआरपी के उपनिरीक्षक लल्लन सिंह ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
इधर सूचना मिलने पर महिला के पिता रमेशचंद्र व अन्य मायकेवाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार रंजना देवी दो महीने से डिप्रेशन की बीमारी के चलते मायके में ही रह रहीं थीं। वे सुबह आगरा जाने की बात कहकर घर से निकलीं थीं। इसके बाद उन्हें हादसे की जानकारी हुई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।