फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police,loot,arresting

एक्सप्रेस वे पर लूट का एक अरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Fri, 01 Apr 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
police,loot,arresting
सैफई थाने में पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ETAWAH
सैफई (इटावा)। एक्सप्रेसवे पर युवक को बंधक बनाकर लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक तमंचा और लूट के एक लाख 35 हजार हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

दो आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है। पकड़े गए आरोपी पर दिल्ली में अपहरण और हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत चैनल नंबर 104 पर टिमरुआ गांव के पास बुधवार की सुबह सात बजे यूपीडा कर्मियों को एक कार खड़ी मिली थी। इसमें नेेपाल के पाल्पा जिले के थाना पोखरा निवासी विशाल आर्यन पुत्र वासुदेव आर्यन मिला था।
विज्ञापन

उसके हाथ-पांव बंधे थे। यूपीडा कर्मियों ने युवक को मुक्त कराया। पुलिस ने युवक की तहरीर पर तीन बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति विलिन्दा पुल से कच्ची सड़क पर हाथ पैर धो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस विलिन्दा पुल के पास पहुंची तो वह झाड़ियों में छिप गया। आरोप है कि उसने पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी आसिफ सैफी गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना दादरी के ब्रह्मपुरी गांव का रहने वाला है।

उसके दो साथी दद्दन वर्मा, निवासी गुलरिहा थाना उमरिया जिला बहराइच और अरशद अली, निवासी बाजपुर शुगर फैक्ट्री के पास थाना नवाबगंज जिला गोंडा फरार हैं। आसिफ के पास से पिस्टल, छह कारतूस और एक खोखा मिला है। उससे एक लाख 35 हजार पांच सौ रुपये बरामद हुए हैं।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर दिल्ली में अपहरण और हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed