फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police line views like Rajpath

पुलिस लाइन में राजपथ सा होगा नजारा

Sun, 24 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो इटावा। Updated Sun, 24 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police line  views like Rajpath
गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को पुलिस लाइन में राजपथ सा नजारा देखने को मिलेगा। पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। एसएसपी मंजिल सैनी ने तैयारियों का जायजा लिया। समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव होंगे। वह प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली टोलियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने रविवार  को सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड  पर 26 जनवरी को होने वाली परेड का फु ल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। सीओ भरथना राघवेंद्र सिंह राठौर परेड के कमांडर होंगे एवं आरआई रविंद्र कुमार वर्मा परेड के सेकेंड इन कमांड रहेंगे ।
विज्ञापन


 परेड के बाद मुख्य अतिथि प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाली टोलियों एवं वर्ष 2015 में अपने अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। परेड में पुलिस की 11 टोलियां शामिल होगी।  जिनमें नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला पुलिस, होमगार्ड, मोटर साइकिल दस्ता, फ ायर सर्विस, रेडियो शाखा, फ ील्ड यूनिट/श्वान दल, बज्र, दस्यु उन्मूलन, फ ायर सर्विस, बैंड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 परेड के तृतीय कमांडर उमेश चन्द्र अग्निहोत्री एवं हवलदार मेजर त्रिभूवन सिंह होंगे। प्रथम टोली के कमांडर विनेश कुमार, द्वितीय टोली के कमांडर  अशोक कुमार, तृतीय टोली के कमांडर विजेंद्र सिंह, चौथी टोली के कमांडर रजनीश कुमार, पंचम टोली के कमांडर अजय पाल सिंह 6वीं टोली के कमांडर महिला एसआई संगीता चौधरी, मोटर साइकिल दस्ता के कमांडर रोहित तिवारी, फ ील्ड यूनिट केराकेश कुमार, डॉग स्क्वाइड के विजय कुमार एवं स्वाट टीम के  अजहर अली खां को कमांडर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed