फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   police jeep collision, contractor death

पुलिस जीप की टक्कर से ठेकेदार की मौत

Sun, 22 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 22 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
police jeep collision, contractor death

ऊसराहार रोड पर शनिवार की देर रात पुलिस जीप की टक्कर से बाइक सवार ठेकेदार की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराने की जगह पुलिसकर्मी वहां से जीप को भगा ले गए। इससे गुस्साए लोगों ने ऊसराहार-भरथना मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बृजराजनगर निवासी ठेकेदार और क्षत्रिय महासभा के तहसील महामंत्री राजेश सिसौदिया (48) शनिवार को अपने पैतृक गांव मानिकपुर गए थे। देर रात वे बाइक से घर वापस लौट रहे थे कि रात करीब 10 बजे के आसपास नगला धना गांव के पास पुलिस जीप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में राजेश की मौत हो गई। इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे और मरने वाले को पहचानने के बाद उनके परिवारीजनों को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना था कि बाइक सवार को टक्कर ऊसराहार थाना की हाइवे पेट्रोलिंग जीप ने मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीप भरथना से डीजल लेकर वापस लौट रही थी। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि टक्कर लगने के बाद राजेश सिर्फ घायल हुए थे। जीप में सवार पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले जाने की जगह जीप ही भगा ले गए। करीब आधा घंटे तक उनकी सांसे चलती रहीं।

मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने जब यह सुना तो उनका आक्रोश भड़क गया। उन्होंने ऊसराहार-भरथना मार्ग पर रात करीब 11 बजे के आसपास जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद भरथना, जसवंतनगर थाना पुलिस के साथ सीओ सैफई अरुण कुमार दीक्षित मौके पर पहुंचे।

उन्होंने जाम लगाकर बैठे लोगों को काफी समझाया। गुस्साए लोग थाना पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सीओ से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद करीब तीन घंटे बाद रात करीब दो बजे जाम खुल सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के बड़े पुत्र दिलीप सिंह की तहरीर पर भरभना थाना पुलिस ने ऊसराहार थाने की सरकारी जीप के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


पुलिस की कार्यशैली से खफा
मृतक क्षत्रीय महासभा के तहसील महामंत्री थे। उनकी मौत की खबर मिलने पर शहर के सभ्रांत नागरिक भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस कार्यशैली का विरोध किया। मौके पर पहुंचे वालों में प्रमुख रूप से भरथना चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू, महवीर सिंह चौधरी, विशनू भदौरिया व क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान आदि के नाम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed