{"_id":"5ebabd808ebc3e90a1758632","slug":"police-increased-in-the-market-crowds-decreased-etawha-news-knp559778695","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बढ़ा पुलिस को पहरा तो घटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में बढ़ा पुलिस को पहरा तो घटी भीड़
विज्ञापन
फोटो संख्या 03: उदी चौकी प्रभारी ने बाजार आए लोगों को दूर दूर खड़ा कराया।
- फोटो : ETAWHA
फोटो संख्या 04: भरथना के बाजार में मुस्तैद पुलिस।
फोटो संख्या 03: उदी चौकी प्रभारी ने बाजार आए लोगों को दूर दूर खड़ा कराया। फोटो संख्या 18: शहर के नगर पालिका चौराहे पर दुकानों के बाहर लगी भीड़।
बाजार में बढ़ा पुलिस का पहरा तो घटी भीड़
इटावा। बाजार में पुलिस का पहरा बढ़ने से सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को भीड़ कम रही। हालांकि लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह ध्यान नहीं रखा, लेकिन कहीं भी जांच की स्थिति नहीं बनी। चौक चौराहों पर तैनात पुलिस भी लोगों को टोकती रही।
सोमवार को 47 दिन बाद बाजार खुला था तब बहुत अधिक भीड़ हो गई थी। पुराने शहर के सभी बाजारों और चौराहों पर दोपहर तक जाम लगा रहा। शाम को जिलाधिकारी जेबी सिंह ने पुलिस और मजिस्ट्रेट को सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए थे। इससे बाजारों के अलावा चौराहों पर भी पुलिस को पहरा बढ़ गया। इससे मंगलवार को भीड़ कम रही। बाजार और चौराहों पर बेवजह घूमते दिखे लोगों से पुलिसकर्मियों ने पूछताछ भी की। संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार बाजार में सुबह से ही पुलिस मुस्तैद हो गई। संवाद प्रतिनिधि उदी के अनुसार चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने दुकानदारों से दुकान के बाहर बने गोले में ही ग्राहकों को खड़ा करने और भीड़ न लगाने की हिदायत दी। ब्यूरो