{"_id":"62efff2aa709012f23105ae1","slug":"police-etawah-news-knp711765750","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में युवक की पुलिस हिरासत में हालत बिगड़ी , मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में युवक की पुलिस हिरासत में हालत बिगड़ी , मौत
विज्ञापन
इटावा/चकरनगर। चकरगनर में डेढ़ करोड़ की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए युवक की शनिवार रात हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव का पोस्टमार्टम कराया और इटावा शमशान घाट पर ही अंतिम संस्कार करा दिया।
चकरनगर में सराफा दुकान में नकब लगाकर चोर 29 जुलाई को 20 लाख नकदी और करीब डेढ़ करोड़ के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए थे। पुलिस ने औरैया जिले के कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान औरैया कोतवाली क्षेत्र के बनारसी दास के पछियां बस्ती निवासी प्रकाश (35) पुत्र छेदी लाल की रविवार को हालत बिगड़ गई। पुलिस ने रात में ही उसे सैफई मेेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया और इटावा में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है। एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की सहमति पर युवक का अंतिम संस्कार कराया गया है।
चकरनगर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
डेढ़ करोड़ की चोरी के बाद शुक्रवार को चोरों ने थाना परिसर से 50 मीटर की दूर दिनदहाड़े एक घर में सेंध लगा दी थी। गृहस्वामी के बेटे के आ जाने से चोर कुछ ले नहीं जा पाए थे। दिनदहाड़े वारदात पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। इस पर एसएसपी ने शनिवार को इंस्पेक्टर सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। दीपक कुमार को चकरनगर थाने का चार्ज दिया गया है।