{"_id":"621a6e145284a9091e735b8d","slug":"police-etawah-news-knp6827770158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा समर्थक को पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा समर्थक को पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं
विज्ञापन
घर में ताला डालकर फरार हुए हत्यारोपी
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर। कोला गांव में रहने वाले भाजपा समर्थक को अपने पिता की मौत के मामले में पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं रह गया है। उनका कहना है कि पिता को हत्या के बाद पेड़ पर लटका कर फांसी का रूप दिया गया। पुलिस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है। उधर, पुलिस का दावा है कि वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रही है।
बता दें कि बुधवार को गांव के बाहर भाजपा समर्थक जितेंद्र सिंह परिहार के पिता राम प्रताप सिंह परिहार का शव एक पेड़ पर लटका मिला था। जितेंद्र ने बताया कि वह 20 फरवरी को विधानसभा मतदान के दौरान भाजपा के बूथ एजेंट बने थे। जनवेद सिंह सपा के बूथ एजेंट थे। मतदान के दौरान विवाद हुआ। जनवेद ने सहसो थाना में जितेंद्र के खिलाफ एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज कराया। इसके बाद से उनके पिता राम प्रताप परेेशान थे। बुधवार को वह जनवेद से राजीनामा करने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन शाम को फांसी पर लटके मिले। परिवार के भूरे सिंह ने हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाते हुए जनवेद सहित पांच पर रिपोर्ट दर्ज कराई।
परिजन परमाल सिंह और धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि 72 घंटे बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी छिपा रही है। वह न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटकाएंगे।
विज्ञापन
सहसो थाना प्रभारी तेज सिंह ने बताया कि मामले की जांच उच्च अधिकारी कर रहे हैं। अभी उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का लिफाफा नहीं खोला है। पुलिस बिना पक्षपात कार्रवाई कर रही है।