{"_id":"5f2ea60d8ebc3e3cf5270a4f","slug":"police-could-not-reach-the-miscreants-yet-etawha-news-knp575677337","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और हत्या करने वाले बदमाशों तक अभी नहीं पहुंच सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट और हत्या करने वाले बदमाशों तक अभी नहीं पहुंच सकी पुलिस
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित एक बैटरी और सोलर के शोरूम में शुक्रवार को घटित हुई डकैती की घटना का खुलासा करने में जुटी पुलिस अभी तक बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है।
इस वारदात के बाद पुलिस अधिकारियों ने दो टीमें गठित करके जांच के लिए लगा दी है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस शोरूम के पार्टनर के विरुद्ध हत्या, अपहरण और दलित एक्ट में मामला दर्ज कर उसे थाने पर उठा लाई है। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
कस्बा थाना क्षेत्र में कैस्त गांव के पास हाईवे पर स्थित महाकाल शक्ति सोलर इन्वर्टर शोरूम में घुसकर बदमाशों ने इलेक्ट्रीशियन राजीव जाटव के सिर पर हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश 10 लाख रुपये कीमत से ज्यादा की बैटरियां, सोलर प्लेट्स और स्कूटी लूट ले गए थे।
राजीव के पिता की तहरीर पर पुलिस शोरूम के पार्टनर विकास पाठक को हत्या, अपहरण और दलित उत्पीड़न की धाराओं में नामजद कर दिया और थाने उठा लाई। हालांकि बाद में कस्बा छोड़कर न जाने की हिदायत देकर विकास को छोड़ दिया गया।
वहीं दूसरे पार्टनर शीलू तोमर ने इस वारदात की तहरीर स्थानीय पुलिस और एसएसपी को देकर घटना के वास्तविक अपराधियों को पकड़ने और घटना का राजफाश करने की गुहार लगाई है।
अधिकारियों ने दो टीमें गठित कर शनिवार की सुबह तक कंजड़ कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, रामलीला, मढ़ैया और आसपास इलाकों में सघन नाकेबंदी कर आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी अंजन कुमार और कस्बा चौकी इंचार्ज सनत कुमार के नेतृत्व में गठित इन टीमों ने घटना को लेकर कई जगह छापामारी भी की।
शोरूम पर हत्या और 10 लाख से ज्यादा की लूट होने के बावजूद पुलिस द्वारा शोरूम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करने पर नगर के व्यापारी और दुकानदार नाराज हैं।
व्यापारियों ने सीधे तौर पर पुलिस की आलोचना करते हुए शनिवार को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह से शिकायत की। शिवपाल सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि यदि पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की तो वह स्वयं जसवंतनगर आकर मोर्चा संभालेंगे।