{"_id":"6592ff548501ebc1ed03780b","slug":"police-caught-pickpocket-at-the-exhibition-etawha-news-c-216-1-etw1001-7243-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नुमाइश में पुलिस ने जेबकतरे को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नुमाइश में पुलिस ने जेबकतरे को दबोचा
Mon, 01 Jan 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
इटावा। ई-रिक्शा में बैठे व्यक्ति की जेब काटने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने नुमाइश में झूले के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने 2700 रुपये, एक चाकू व सर्जिकल ब्लेड बरामद किया गया।
आगरा जिले के थाना लोहा मंडी नगला गंगाराम निवासी राजेंद्र कुमार ने सिविल लाइन थाने में जेब कटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें राजेंद्र कुमार ने बताया था कि रविवार शाम छह बजे वह सांई मंदिर से ई-रिक्शा में बैठकर नुमाइश मैदान जा रहा था तभी रास्ते मे एक आकर बैठकर जेब काटकर 35 सौ रुपये निकाल लिए। थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि सोमवार को दोपहर नुमाइश में झूले के पास से जेब कतरे को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी प्रेम गोस्वामी निवासी भरतवान किला के पीछे, जिला मैनपुरी का है। तलाशी में उसके पास से 2700 रुपये, एक चाकू व सर्जिकल ब्लेड बरामद किया गया।