{"_id":"5e5022778ebc3ef39367a262","slug":"police-arrested-the-wanted-absconder-etawha-news-knp5461190172","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार चल रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार चल रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बसरेहर (इटावा)। उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने शिवा कॉलोनी में दबिश दी। जिससे सैक्स रैकेट पकड़े जाने की चर्चा रही। हालांकि पुलिस ने सैक्स रैकेट पकड़े जाने से साफ इंकार किया। उसके पास से तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।
भरथना थाना क्षेत्र के निवाड़ी गांव निवासी अपने पिता के यहां रह रही पीड़ित शिल्पी ने चौबिया थाना क्षेत्र के मसनाई गांव निवासी अपने पति विनय के खिलाफ चौबिया थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी कि उसके पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है और वह अपने मसनाई गांव के घर पर न रहकर किसी अन्यत्र जगह पर रह रहा है।
इस मामले के अलावा शिल्पी ने दहेज उत्पीड़न का एक अन्य मामला भी पति के खिलाफ दर्ज करा रखा है। इन दोनों मामलों में वांछित आरोपी विनय को चौबिया थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र की शिवा कालोनी स्थित एक घर से गिरफ्तार कर लिया। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर मोहल्ले वालों ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे पुलिस ने दबिश दी। लोग इसे सेक्स रैकेट पकड़े जाने से जोड़ते रहे। उनका कहना रहा कि इसी वजह से पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
हालांकि चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक जीवाराम ने सेक्स रैकेट पकड़े जाने से साफ इंकार किया और इसे अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई आरोपी विनय की गिरफ्तारी को लेकर की गई। उसके पास से तीन जिंदा कारतूस भी मिले हैं। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने चौबिया थाना में जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कराया हुआ है।
अवैध चाकू के साथ पकड़ा
जसवंतनगर। थाना पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक रामफल ने बताया कि मॉडर्न तहसील के सामने कचौरा बाईपास मार्ग पर चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के मलाजनी गांव निवासी कुलदीप पुत्र मलखान सिंह को अवैध चाकू के साथ पकड़ा गया है। संवाद