फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Police are looking for clues from the call details of the deceased farmer

मृतक किसान के कॉल डिटेल से सुराग ढूंढने में जुटी पुलिस

Sat, 08 Aug 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Police are looking for clues from the call details of the deceased farmer
फोटो संख्या 27 मृतक किसान जगमोहन के अंतिम संस्कार के दौरान तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : ETAWHA
ग्राम घुघसीना के पास गोली मारकर किसान की हत्या करने के मामले में पुलिस अभी तक कोई सबूत नहीं ढूंढ सकी है। पुलिस मृतक किसान के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल व मैसेज से खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं क्राइम ब्रांच की टीम मृतक किसान के दोनों बेटों को अपने साथ ले गई है। दिन-दहाड़े किसान की गोली मारकर हत्या से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं। शुक्रवार दोपहर पुलिस की तैनाती में किसान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

घुघसीना के पास किसान जगमोहन भदौरिया की बाइक सवार दो अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद हत्यारे जगमोहन के स्मार्ट फोन में भी गोली मार गए थे। ऐसी आशंका है कि हत्या से जुड़ा कोई सुराग मोबाइल फोन तोड़कर मिटाने की कोशिश की गई थी। परिजनों के मुताबिक जगमोहन की किसी से रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस किसान की हत्या का राज उसके ही मोबाइल फोन से खोजने के प्रयास में जुटी है। तोड़े गए मोबाइल फोन के व्हाट्सएप, चैट, कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विवेचक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश सिंह के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी छानबीन कर रही है।
बताते हैं कि क्राइम ब्रांच टीम किसान के दोनों पुत्रों को अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि मृतक के मोबाइल में मिले कुछ सबूतों की पहचान के लिए पुत्रों को बुलवाया गया है।

जल्द ही खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जगमोहन के दो गोली लगने का खुलासा हुआ है।
दूसरी गोली पीछे से सिर में मारी गई थी। बुलेट पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के सिर में फंसी मिली। शुक्रवार दोपहर बाद सीओ भरथना और पुलिस की सुरक्षा में जगमोहन का अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान गांव में फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed