{"_id":"6a245c83c99ab69fa9058082","slug":"poles-are-unknown-power-lines-are-tied-to-trees-etawah-news-c-216-1-etw1004-143980-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पोल का पता नहीं, पेड़ों से बंधे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पोल का पता नहीं, पेड़ों से बंधे बिजली के तार
विज्ञापन
चकरनगर। क्षेत्र के कुंअरपुर कुरछा गांव में झूल रही बिजली के तार कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं।
ग्रामीणों के अनुसार 30 मई की रात तेज आंधी और बारिश के दौरान रविंद्र प्रताप सिंह के घर के पास स्थित बिजली पोल में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी करंट लगने से रविंद्र प्रताप सिंह की भैंस घायल हो चुकी है।
स्थानीय बाबूराम, सोबरन सिंह, पप्पू सिंह, अनूप परिहार ने बताया कि गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार वर्षों से झूल रहे हैं। कई जगह तारों को बिजली पोल के बजाय नीम के पेड़ों और लकड़ियों के सहारे बांध दिया गया है जबकि कुछ तार मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रहे हैं। वहीं, जेई राजाबाबू ने बताया कि दो नए पोल उपलब्ध हो गए हैं। इन्हें जल्द लगाकर झूलती केबिलों को व्यवस्थित कराया जाएगा।