{"_id":"604ba4e18ebc3e590d66bb5f","slug":"poet-kamlesh-sharma-received-the-honor-for-literature-services-etawha-news-knp6170652192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि कमलेश शर्मा को साहित्य सेवाओं के लिए मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि कमलेश शर्मा को साहित्य सेवाओं के लिए मिला सम्मान
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध गीतकार कमलेश शर्मा को लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने साहित्य भूषण पं दूधनाथ शर्मा सम्मान प्रदान किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्यिक शोध संस्थान में आयोजित समारोह में साहित्यिक क्षेत्र की अनेक जानी मानी विभूतियां उपस्थित थीं। कवि कमलेश शर्मा को यह सम्मान उनके द्वारा पिछले ढाई दशक से ज्यादा समय से हिंदी की सेवा के लिए प्रदान किया गया।
उन्होंने गणतंत्र दिवस पर लाल किले से 13 बार काव्य पाठ किया है। उन्हें अनेक सम्मान व पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं ।उनकी भगवान राम पर लिखी कविता ‘राम हुए हैं कितने और प्रमाण दें’ को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन
डॉ. दिनेश इटावा के एस एन इंटर कॉलेज में इतिहास के प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। बधाई देने वालों मे विकास यादव , राजीव गोयल , महेश बाबू यादव , उपेंद्र यादव , डॉ कुश चतुर्वेदी , प्रदीप मिश्रा , रोहित चौधरी आदि शामिल रहे।