फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   PM will inaugurate two underpasses and one overbridge on 26th

Etawah News: दो अंडरपास और एक ओवरब्रिज का 26 को लोकार्पण करेंगे पीएम

Sat, 24 Feb 2024 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
PM will inaugurate two underpasses and one overbridge on 26th
इटावा/जसवंतनगर। अमृत भारत योजना के तहत तीन रेलवे क्राॅसिंगों पर बने एक फ्लाईओवर और दो अंडरपासों पर 26 से यातायात शुरू हो जाएगा। 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल लोकार्पण करके फ्लाईओवर और अंडरपास जनता को समर्पित करेंगे। इससे साम्हो और बलरई क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इटावा जंक्शन अमृत भारत योजना में शामिल है। ऐसे में रेलवे की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बनी रेलवे क्राॅसिंगों पर अंदरपास और ओवरब्रिज बनवाए गए हैं। श्री कंस्ट्रक्शन मथुरा के साइड इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि बलरई क्षेत्र में इस अंडरपास का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था। गेट नंबर 38 पर बने अंडरपास की लागत लगभग दो करोड़ है और यह बनकर लगभग तैयार हो गया है। इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे नगला तोर, नगला रामसुंदर, नगला सलहदी, नगला लछी, नगला गोकुल, बलरई, नगला ताल, दोदुआ गोपलपुर, धरबार समेत करीब 25 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, गेट नंबर 40 भी अंडरपास बनकर तैयार हुआ है। इस अंडरपास से तिजोरा, बॉउथ, यादव नगर, तुलसी नगर, बीबामऊ, नगला तिवारी आदि गांव के लोग आ जा सकेंगे। दोनों अंडरपास बनने से हजारों लोगों को लाभ मिल सकेगा। वहीं, साम्हो में भी गेट नंबर 16 पर फ्लाईओवर बनाया गया है। इसका का भी लोकार्पण 26 फरवरी को होगा। इससे करीब 25 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed