{"_id":"c285168386c665ee9d93820f29aa20bd","slug":"pm-narendra-modi-joins-family-function-of-mulayam-singh-yadav-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"मट्ठा के आलू से लेकर विदेशी डिश तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मट्ठा के आलू से लेकर विदेशी डिश तक
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 22 Feb 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजप्रताप के तिलकोत्सव में भी मुलायम परिवार ने शाही दावत का आयोजन किया। भीड़भाड़ और वीवीआईपी मेहमानों के आगमन को देखते हुए अलग-अलग पंडाल लगाए गए। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित आम मेहमानों के लिए चार पंडाल लगाए गए।
विज्ञापन
आम मेहमानों के लिए खाने में पनीर, छोले की सब्जी, मट्ठा के आलू, कद्दू और पुलाव की व्यवस्था थी। साथ ही पूड़ी और रोटी भी परोसी गई। मिठाई में गुलाब जामुन और इमरती शामिल थी। एसएस मेमोरियल में वीआईपी के खाने-पीने की व्यवस्था था।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के मंत्रियों से लेकर लालू यादव के मेहमानों ने यहीं पर लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया। पंडाल में फास्ट फूड के साथ देशी और विदेशी डिश थीं। गोल गप्पे, चीला, फ्राई ड्राई फ्रूट, टिक्की, दही की गुझिया आदि के काउंटर लगे थे।
विज्ञापन
सलाद के साथ कई तरह के अचार और पापड़ थे। मलका मसूर की दाल, अरहर की दाल, दाल मखनी, मटर मशरूम, चने का साग, कढ़ी, छोटे, खोया पनीर, मटर पनीर के साथ ही बिहारी भोजन की व्यवस्था थी। रोटी में सादा नॉन, मिस्सी और बटर नॉन की व्यवस्था की गई थी। साथ ही पूड़ी भी परोसी जा रही थी।
मिठाई में केसर मलाई, मूंग दाल का हलवा, गाजर का हलवा, गुलाब जमीन की व्यवस्था थी। पंडाल में सिर्फ वीआईपी मेहमान ही जा सकें, इसके लिए मुख्य द्वार पर पुलिस के साथ स्थानीय लोगों को तैनात किया गया था। नेताजी के यहां दावत खाने को बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की भीड़ सुबह से ही सैफई पहुंच गई थी।
हवाई पट्टी पर मिले भाजपा नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा के पांच नेताओं ने हवाई पट्टी पर जाकर मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में भाजपा नेता सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, सांसद अशोक दोहरे, पूर्व विधायक अशोक दुबे और क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्रा शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पांच लोगों के नाम पीएमओ से आए थे।