फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   PM Narendra Modi joins family function of Mulayam Singh Yadav.

मुलायम व लालू की रिश्तेदारी के गवाह बने प्रधानमंत्री !

Sun, 22 Feb 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 22 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi joins family function of Mulayam Singh Yadav.

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बीच हो रही रिश्तेदारी के  गवाह बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। सपा मुखिया मुलायम सिंह के पौत्र तेजप्रताप सिंह यादव के तिलकोत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की। मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ ही उनके समधी बने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से हाथ मिलाया।

विज्ञापन


दोनों को साथ लेकर उपस्थित लोगों का अभिभावन किया। करीब 22 मिनट के दौरान प्रधानमंत्री दोनों यादव परिवार के सदस्यों से बड़ी आत्मीयता से मिले। मुलायम के पौत्र मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह को आर्शीवाद दिया तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी को गोद में लेकर दुलारा भी।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भतीजे स्व. रणवीर सिंह यादव के बेटे मैनपुरी सांसद तेज प्रताप सिंह यादव एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मीू की शादी 26 फरवरी को दिल्ली में होगी। इससे पहले शनिवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में सांसद तेज प्रताप सिंह का तिलकोत्सव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से आगरा तक स्पेशल विमान से आए। यहां से वह सेना के हेलीकाप्टर से सुबह करीब 10:20 बजे सैफई हवाई पट्टी पहुंचे। यहां सपा मुखिया के साथ मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रो. रामगोपाल यादव ने अगवानी की। हवाई पट्टी पर स्वागत सत्कार के बाद सभी के साथ प्रधानमंत्री 10.50 तिलकोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे।

मंच पर पहुंचते ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने प्रधानमंत्री से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री का परिवार के सदस्यों से परिचय कराया।

मंच पर पड़े सोफे पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य परिवारीजनों से मुलाकात की। करीब 22 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर रुकने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्यपाल राम नाइक सैफई परिवार के सदस्यों के साथ बिजली विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां नाश्ता करने के बाद आगरा के लिए रवाना हो गए।  प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी, अमर सिंह सहित तमाम हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं।

सैफई में नहीं उतर पाया बिग बी का प्लेन
इटावा। तिलकोत्सव समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान की लैंडिंग की वजह से बिग बी अमिताभ बच्चन का प्लेन नहीं उतर सका। नो फ्लाई जोन का हवाला देकर उनके चार्टर प्लेन को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। नतीजन उन्हें लखनऊ लैंड करना पड़ा। वहां से वह हेलीकाप्टर से इटावा पुलिस लाइन स्थित हवाई पट्टी पर पहुंचे। बिग बी के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन भई मौजूद रहीं।


पीएम के जाने के बाद आए आजम
इटावा। कैबिनेट मंत्री आजम खां तिलकोत्सव खत्म होने के बाद सैफई पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यपाल राम नाइक के साथ ही अमर सिंह को तिलकोत्सव में मौजूद देख लोगों की आंखें कैबिनेट मंत्री आजम खां को तलाशती रही, लेकिन वह नहीं दिखाई पड़े। इस पर कुछ लोग उनकी अनुपस्थिति को लेकर चुटकी भी लिए और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, लेकिन प्रधानमंत्री के साथ ही राज्यपाल और अमर सिंह के जाने के बाद करीब चार बजे वह कार से सैफई पहुंचे। कैबिनेट मंत्री आजम खां ने देर से आने की वजह भी बताई। कहा कि वह व्यवस्था में लगे थे, इस वजह से देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed