{"_id":"6373dc64930d565fa34fbbe7","slug":"plan-for-encroachment-and-road-jam-ready-etawah-news-knp728502098","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण और जाम से निपटने की कार्ययोजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण और जाम से निपटने की कार्ययोजना तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। अतिक्रमण और जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। शहर में 20 प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जाम लगते ही रिस्पांस टीम मौके पर पहुंचेगी। नगर पालिका अतिक्रमण हटवाएगी। पुलिस रामनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास बैरीकेडिंग कराएगी।
सीओ ट्रैफिक विवेक जावला ने बताया कि रामनगर क्रॉसिंग बंद होने के बाद भी बाइक और साइकिल सवार नीचे से निकल जाते हैं। इस कारण हादसे भी हो चुके हैं। जाम की भी समस्या रहती है। ऐसे में तय किया गया है कि फाटक के बूम पर जाल लगाया जाएगा, ताकि लोग क्रॉसिंग के नीचे से न निकल सकें।
प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए एसएसपी के पास प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द बजट मिलने की उम्मीद है। कहीं जाम लगने पर पुलिस की टीम तुरंत पहुंचेगी।
विज्ञापन
नगर पालिका के ईओ विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी जारी करने के बाद कब्जे नहीं हटाए तो बुलडोजर चलाया जाएगा।