फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   pita ke baad bete ne bhee dam toda, koharaam

पिता के बाद बेटे ने भी दम तोड़ा, कोहराम

Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
pita ke baad bete ne bhee dam toda, koharaam
बकेवर। थाना सरायमिट्ठे गांव के सामने सिक्सलेन हाईवे पर बुधवार को कार की टक्कर से घायल हुए विपिन सिंह (35) की भी बुधवार देर रात सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिता के बाद बेटे की मौत के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रिश्तेदारों व ग्रामीणों ने दुखी परिजनों को ढांढस बंधाया। सिक्सलेन हाईवे पर बुधवार की दोपहर सरायमिट्ठे गांव के सामने तेज रफ्तार कार बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई थी।
विज्ञापन

हादसे में बिधूना औरैया के रुरुगंज कस्बा के पुरवा भदौरिया निवासी रामचंद्र (58) की मौत हो गई थी, जबकि उनका बेटा विपिन घायल हो गया था। उसे परिजनों ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे हाईवे पर बने अवैध कट से सड़क पार करते समय हुआ था। हादसे के बाद पुलिस पत्थर लगवा कर अवैध कट को बंद करा दिया था। बकेवर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ तेजी व लापरवाही से कार चलाकर पिता-पुत्र की जान लेने का मामला दर्ज कर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने पिता व पुत्र के शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए। पिता व पुत्र की अर्थी एक साथ उठी, तो परिजनों व अन्य लोगों के आंसू छलक पड़े।

रिश्तेदारों को खुद को संभालने के बाद दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराया। हादसे के वक्त पिता व पुत्र बाइक से बकेवर क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में रखा अपना आलू बेचने के लिए आ रहे थे।
विपिन सिंह की शादी पांच साल पहले रितु सिंह से हुई थी। उनके तीन साल की बेटी अनन्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed