फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pieces of glass, stone in a packet of free salt

मुफ्त मिले नमक के पैकेट में कांच, पत्थर के टुकड़े

Sun, 02 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pieces of glass, stone in a packet of free salt
सैफई। सरकारी राशन की दुकानों पर निशुल्क राशन के साथ मिल रहा नमक गरीबों की जान के लिए आफत बन सकता है। नामक को पानी में डालकर छाना गया तो लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। नमक में सफेद कांच और पत्थर के टुकड़े निकल रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ग्राम महोला में गरीबों को निशुल्क अनाज उपलब्ध कराने की सरकारी योजना के तहत कोटे की दुकानों से बांटे जा रहे नमक में सफेद कांच और पत्थर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

महोला गांव के तमाम परिवार नि:शुल्क अनाज योजना का लाभ ले रहे हैं। ज्यादातर घरों में सरकारी नमक मौजूद था। कई लोगों की मौजूदगी में नमक का पूरा पैकेट फाड़कर इसे पानी में डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंमच से पानी चलाया, जिससे नमक पूरी तरह घुल जाए। इसके बाद इसे बारीक छननी से छाना गया, तो कांच और पत्थर के टुकड़े निकले। मीरा देवी ने बताया कि नमक सब्जी में डाला था, खाते समय दांतों में कटकटाने की आवाज आई।
शक होने पर पानी में डाल कर चेक किया तो दंग रह गए। इस नमक को तो जानवरों को भी नहीं खिला सकते हैं। सुनीता देवी कहती हैं खाते समय शक हुआ तो बच्चों को न खिलाकर नमक को हमने घर पर बनी बकरियों को खिला दिया।
नमक की आपूर्ति भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ नाम की संस्था भारत सरकार को कर रही है। नमक के पैकेट पर खाद्य सुरक्षा गारंटी की मुहर लगी है। केवल सरकारी आपूर्ति के लिए है।

नमक गरीबों को निशुल्क बांटा जा रहा है। इस नमक के हर पैकेट पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की फोटो छपी है। गांव के प्रदीप यादव का कहना है कि स्थानीय प्रशासन से लेकर सरकार तक को लोगों को इसका जवाब देना चाहिए।
जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पैकिंग करने वाली और आपूर्ति करने वाली संस्थाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए।
मामले की जानकारी करने के बाद जांच कराएगी। जांच के बाद निकले निष्कर्ष के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- ज्योत्सना बंधु, उप जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed