फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Picture of Ghosi Result 2024: Prof. Ramgopal

घोसी के परिणाम 2024 की तस्वीर : प्रो. रामगोपाल

Sat, 09 Sep 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 09 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Picture of Ghosi Result 2024: Prof. Ramgopal
इटावा। घोसी के उपचुनाव में सपा की जीत पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के दुष्प्रचार का जनता पर असर नहीं पड़ा है। यही वजह है कि सपा प्रत्याशी को इतनी बड़ी जीत मिली है। कहा कि घोषी का परिणाम 2024 की तस्वीर है। ऐसी ही बड़ी जीत आईएनडीआईए की 2024 में होने वाली है।
विज्ञापन



सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने अपने आवास पर बात करते हुए घोसी उपचुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी की जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया। कहा कि आईएनडीआईए के भी सभी घटकों का भी धन्यवाद जिन्होंने इस जीत के लिए साथ दिया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार का काम करने का तरीका इसी तरह रहा तो 2024 में भी इसी तरह परिणाम आएंगे। मीडिया का भी सही खबर दिखाने के लिए आभार व्यक्त किया। बोले- इस उप चुनाव में डीएम-एसपी निष्पक्ष रहे, लेकिन कुछ अधिकारी होते हैं उन्होंने प्रयास किया है, पर उसका कोई असर नहीं रहा। कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा था तो उसमें इंडिया भारत ही बनाया था तो यह लोग संविधान के खिलाफ जा रहे हैं। लोगों को पहले से ही आशंका थी कि यह लोग संविधान के खिलाफ जा सकते हैं। उधर, सपा की जीत के बाद समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर ढोल नगाड़े बजवाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। साथ ही मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। इस मौके पर जिला महासचिव चंद सिंह बघेल, राजपाल यादव, केपी शाक्य, जनमेजय भदौरिया, राकेश यादव, उदयभान सिंह यादव, आनंद यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed