{"_id":"64f0df674fdc109d3f027054","slug":"physically-exploited-the-girl-on-the-pretext-of-getting-her-a-job-etawha-news-c-216-1-etw1001-2372-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नौकरी दिलाने के बहाने युवती का किया शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नौकरी दिलाने के बहाने युवती का किया शारीरिक शोषण
Fri, 01 Sep 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। क्षेत्र के गांव की एक युवती से युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म किया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के जसवंतपुर गांव निवासी जीतू दोहरे दिल्ली काम दिलाने के बहाने आठ जुलाई को अपने साथ घर से ले गया था। दिल्ली ले जाकर उसने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद धमकी दी कि अगर घर जाकर बताया तो जान से मार देगा। मुकदमे के विवेचक एसएसआई राज कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर जीतू के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिशें डाल रही है।