फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Permission to dig soil up to two meters with machine

Etawah News: मशीन से दो मीटर तक मिट्टी खोदाई की मिली छूट

Mon, 16 Oct 2023 11:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 16 Oct 2023 11:39 AM IST
विज्ञापन
Permission to dig soil up to two meters with machine
इटावा। भट्ठा संचालकों को मशीन से मिट्टी खोदाई की सरकार से अनुमति मिलने पर उप्र ईंट निर्माता समिति ने हर्ष व्यक्त किया है। 10 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में बिल पास होने पर ईंट बनाने के लिए मिट्टी खोदाई के नियमों में परिवर्तन कर मशीन से दो मीटर तक खोदाई करने की छूट दी गई है। जनपद ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष कुमुदेश चंद्र यादव ने बताया कि सरकार से यह अनुमति लंबे संघर्ष के बाद मिली है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने हस्तचालन शब्द को हटाकर मशीन से खोदाई कराने की छूट दी है। हस्तचालन (मजदूरों की मदद से हाथों से खोदाई) दर्ज होने से विभागीय जिम्मेदार एवं पुलिस प्रशासन भट्ठा संचालकों को मशीन से खोदाई नहीं करने देते थे। इस वजह से भट्ठा स्वामियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आरोप लगाया कि कई सालों से ईंट के लिए मिट्टी खोदाई में जिला प्रशासन, पुलिस व राजस्व आदि के जरिए भट्ठा संचालकों का निरंतर उत्पीड़न किया जा रहा था।
विज्ञापन

इस मामले में जिला से लेकर प्रदेश समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री से की गई थी। समस्या को हल करने के लिए मुख्यमंत्री को समिति की ओर से आभार व्यक्त किया है। बताया कि अब भट्ठा स्वामी मशीन से भट्ठे के कार्य के लिए मिट्टी की खोदाई करने के लिए स्वतंत्र हैं और दो मीटर की खोदाई के लिए खनन प्रक्रिया से बाहर हैं। सरकार से राहत मिलने पर जनपदीय ईंट निर्माता समिति के महामंत्री सुरेश कुमार अरोड़ा, कोषाध्यक्ष श्री किशन यादव, कार्यालय मंत्री राकेश जैन आदि ने भी हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed