{"_id":"582600664f1c1b067fb3b156","slug":"people-were-forced-to-wander-in-the-absence-of-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंसी न होने से भटकने को मजबूर हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंसी न होने से भटकने को मजबूर हुए लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
एटीएम के बाहर लगी भ्ाीहडु
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजार-पांच सौ के नोट बदलने के लिए दूसरे दिन शुक्रवार को भी बैंकों और डाकघरों में और अधिक भीड़ उमड़ी। लिहाजा स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर पुलिस के बंदोबस्त और कड़े नजर आए। कई घंटे तक लोग नोट बदलने और जमा करने के लिए लाइनों में खड़े रहे।
महिलाओं की संख्या भी अधिक रही। डाकघरों में करेंसी न होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे तक कामकाज ठप रहा। स्टेट बैंक के दो एटीएम को छोड़कर बाकी शोपीस बने रहे।आम आदमी के सामने करेंसी की किल्लत एक बड़ी परेशानी का सबब बनती दिख रही है।
जिस हिसाब से लोगों की डिमांड बनी हुई है। उतनी सहूलियत से करेंसी मुहैया नहीं हो रही। जिस तरह व्यवस्था को मेनटेन करने की घोषणा हुई है। वैसी व्यवस्था नहीं दिख रही। शुक्रवार को लोग नोट बदलने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। खासकर उप डाकघरों में सुबह 11 बजे ही लाइन में लगे लोगों को करेंसी न होने की वजह से वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
शहर स्थित न्यू सिटी व सिटी आदि सब पोस्ट आफिसों में घंटे भर के अंदर ही हजार-पांच सौ के नोटों को बदलने के लिए करेंसी का टोटा हो गया। कटरा साहब खां निवासी मिर्जा इफ्तिखार न्यू सिटी सब पोस्ट आफिस पर परेशान नजर आए।
उन्होंने बताया कि वह एक घंटे तक लाइन में लगे रहे। उसके बाद अंदर काउंटर से करेंसी न होने का फरमान सुना दिया गया। कई अन्य लोगों ने बताया कि वह शहर के अन्य उप डाकघरों से होकर आए हैं। वहां भी एक्सचेंज करने से इंकार कर दिया गया।
यहीं हाल एटीएम का रहा। कमोवेश हर बैंक का एटीएम बंद नजर आया। कुछ बैंकों के एटीएम खुले भी रहे तो उनमें कैश नहीं रहा। इससे लोग रुपये निकालने के लिए इधर से उधर भटकते दिखाई दिए। शास्त्री चौराहा स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के बाहर स्थित एटीएम पर काफी लंबी कतार नजर लगी रही। यह एटीएम भी कुछ देर के लिए बंद रहा।
इसी तरह चौगुर्जी स्थित एसबीआई की पर्सनल बैंक शाखा के नए एटीएम पर भी लोगों की कतारें लगी रहीं। बैंकों में करेंसी की कमी लोगों को खली। कचहरी रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया में दोपहर करीब 12 बजे ही कैश खत्म हो गया।
इससे यहां लोगों को काफी निराश होना पड़ा। उधर, सभी बैंकों व डाकघरों में हजार व पांच सौ के नोट जमा करने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रही। कहा जाए तो दूसरे दिन करेंसी को लेकर लोग अव्यवस्था का शिकार हुए। पहले से परेशान लोग इस व्यवस्था पर झीकते नजर आए।
प्रधान डाकघर व उप डाकघरों में करेंसी उपलब्ध न हो पाने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। दरअसल तकनीकी गड़बड़ी की वजह से रकम ट्रांसफर होने में देरी हुई। इसलिए सुबह करीब 11 बजे से दोपहर करीब 1 बजे तक नोट एक्सचेंज नहीं हो सके।