{"_id":"629a51e012c42734b70b68f3","slug":"people-are-suffering-due-to-undeclared-power-cut-in-the-scorching-heat-etawah-news-knp700466615","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल
विज्ञापन
अड्डा जालिम में बिजली जाने पर घर के बाहर पंखा झलतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। जेठ की तपती दोपहरी ने तापमान 43 डिग्र्री सेल्सियस पहुंचा दिया है। लोग गर्मी से परेशान हैं। ऐसी भीषण गर्मी में शहर से लेकर गांवों तक लगभग पूरा दिन बिजली गुल रही। इनवर्टर भी जवाब दे गए तो लोग घरों के बाहर निकल आए और हाथ पंखे से गर्मी भगाने की कोशिश की। पूरा दिन बिजली न होने से कई मुहल्लों में पानी के लिए भी लोग परेशान रहे।
शहर में लाइनपार के मोहल्ला अशोक नगर में गुरुवार रात 10:30 बजे गुल हुई और शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे आई। मोहल्ले के विपिन दुबे, दीपक पाठक, योगेंद्र यादव, राहुल यादव, देवेश यादव, रामवीर सिंह ने बताया कि 12 घंटे बिजली न आने से इनवर्टर भी जवाब दे गए। सुबह पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
इसी तरह मुहल्ला करौल, घटिया, कूंचाशील चंद्र आदि में गुरुवार रात को बिजली आती-जाती रही। वोल्टेज भी कम रहा। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई और शाम छह बजे आई। करौल मुहल्ले के सोनू, प्रभात, शक्ति, साक्षी, सृष्टि ने बताया बिजली न आने से सभी काम ठप हो गए। गर्मी से दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन
मैनपुरी फाटक पार अड्डा जालिम वार्ड में बार- बार फाल्ट व काफी देर तक बिजली बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। अड्डा जालिम निवासी उदय पाल, विपिन पांडे ने बताया रात में खाना खाने बैठे थे तभी बिजली चली गई। रात में अक्सर बिजली चली जाती है। छत पर सोना पड़ता है। मैनपुरी फाटक स्थित सब स्टेशन अधिकारी आशीष कुमार यादव ने बताया इस समय पावर हाउस में ओवरलोड की वजह से अत्यधिक फाल्ट हो रहे हैं। इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
मोबाइल में नेटवर्क की समस्या
मोबाइल फोन कंपनी के टावर ऑपरेटर नीरज यादव ने बताया बिजली न आना बड़ी समस्या है। बार-बार बिजली जाने पर जेनरेटर चालू बंद करना पड़ता है। टावर चालू बंद करने के कारण नेटवर्क में भी परेशानी हो रही है। लोगों के नेटवर्क चले जाते हैं और उनके इंटरनेट की स्पीड भी दिक्कत हो जाती है।
आज व कल विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
नौरंगाबाद चौराहा स्थित पुराना सेंट्रल बैंक के पास 400 केवीए एवं 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जाएगा। इससे चार व पांच जून को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशाषी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया साबितगंज, तिकोनिया बाजार, पुल कहारान, फलमंडी, जटपुरा आदि क्षेत्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी।
भीषण गर्मी में बीमार हो रहे लोग
बकेवर। गर्मी के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं। लोहियानगर मुहल्ले में रामू राजपूत की तीन वर्षीय पुत्री परी, विश्वनाथ की 13 वर्षीय पुत्री रोशनी, दीपक राजपूत की 14 वर्षीय पुत्री ज्योति कई दिनों से डायरिया से पीड़ित है। रामहंस का 18 साल का पुत्र भी बीमार है। मेघसिंह की 18 वर्षीय पुत्री नीलम भी डायरिया की चपेट में है। सुभाष नगर मुहल्ले के अंकुर राजपूत का सात वर्षीय पुत्र डुग्गू भी बीमार है। सीएमओ भगवान दास ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। (संवाद)

डायरिया से पीड़ित रोशनी। संवाद- फोटो : ETAWAH