फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Pediatricians performing emergency duty at night and OPD duty during the day.

Etawah News: रात में इमरजेंसी, दिन में ओपीडी की ड्यूटी कर रहे बच्चों के डॉक्टर

Wed, 24 Jun 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Pediatricians performing emergency duty at night and OPD duty during the day.
बकेवर। कस्बा के 50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी में एक भी ईएमओ न होन से इमरजेंसी सेवा को व्यवस्थित करने में अस्पताल प्रशासन व डॉक्टरों को पसीना आ रहा है। स्थिति यह है कि जो डॉक्टर रात में इमरजेंसी की ड्यूटी कर रहे हैं उन्हें लगातार दिन में भी आपीडी करनी पड़ रही है। वहीं, दिन के समय सीएमएस को इमरजेंसी में ड्यूटी देनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात तीन ईएमओ मे से दो का स्थानांतरण हो जाने के बाद बचे एक ईएमओ बीते सोमवार को मेडिकल अवकाश पर चले गए। ऐसे में अब इमरजेंसी पूरी तरह से ईएमओ विहीन है। इसके चलते मंगलवार रात्रि यहां तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तैय्यब की इमरजेंसी में रात की ड्यूटी लगाई गई। रात ड्यूटी के बाद उनकी बुधवार के सुबह से ओपीडी में भी ड्यूटी लगा दी गई और उन्होंने ओपीडी में भी बच्चों को इलाज दिया। इसके साथ ही बुधवार को दिन में अस्पताल के सीएमएस डॉ.संदीप गुलाटी स्वयं इमरजेंसी में तैनात रहे। जबकि सीएमएस की उम्र 60 वर्ष से अधिक है ऐसे में वह इमरजेंसी ड्यूटी की परिधि में नहीं आते हैं। उन्होंने दिन में इमरजेंसी में आए तीन मरीजों को उपचार दिया। हालांकि सीएमएस आयु सीमा को लेकर इस कार्य से बाहर हैं। ओपीडी में भी सीएमएस सहित दो चिकित्सक ही थे। सीएमएस डॉ. गुलाटी ने बताया कि डाॅक्टरों की कमी के सम्बंध में उच्चाधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ईएमओ मिल जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed