{"_id":"616f020db11714631c2f6ff6","slug":"peaceful-message-from-julus-e-mohammadi-etawah-news-knp6591606109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस-ए-मोहम्मदी से अमनचैन का पैगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस-ए-मोहम्मदी से अमनचैन का पैगाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर मंगलवार को शहर में शांतिपूर्ण माहौल और शानोशौकत के साथ सरकार की आमद मरहबा की सदाओं के साथ निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी ने अमन का पैगाम दिया। जुलूस का कई स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
अंजुमन हुसैनिया कमेटी के अध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी के नेतृत्व में नया शहर व मदरसा दारुल उलूम गौसिया तजबीदुल कुरआन आजाद नगर नई बस्ती से कारी सरफराज आलम के नेतृत्व में जुलूस निकला।
दोनों जुलूसों को डॉ. शुऐब नईमी चिश्ती, मौलाना उबैदुर्रहमान खान कादरी, हाजी गुड्डू मंसूरी, चेयरमैन प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने रवाना किया। मौलाना अब्दुल वाजिद, मौलाना जाहिद रजा ने तकरीर व मौलाना हाफिज कफील अहमद चिश्ती ने कुरआन पाक की तिलावत की।
विज्ञापन
जुलूस-ए-मोहम्मदी नया शहर चौराहा से उठा। शहर के तमाम उलेमा और मौलाना आगे चल रहे थे और सरकार की आमद मरहबा, अर्श का दूल्हा आया है, की सदाओं से शहर गूंज उठा। कारी सरफराज आलम निजामी ने चौकी लगाने वालों समेत उलेमाओं को सम्मानित किया।
जुलूस कबीरगंज, झम्मन लाल करारी, कटरा साहब खां, दरगाह वारसी, मेवाती टोला, नौरंगाबाद, नया शहर, साबितगंज, तहसील, शाहगंज, पचराहा, कोतवाली चौराहा, नगर पालिका चौराहा, रामगंज होकर नया शहर पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस दौरान हाजी गुड्डू मंसूरी ने उलमा, चौकियों वालों समेत सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम सदर एन राम, सीओ सिटी दरवेश कुमार व शहर कोतवाल टीपी वर्मा को सम्मानित किया।
संचालन नदीम एडवोकेट ने किया। इस दौरान मौलाना शराफत, मौलाना अशफाक, कारी शहबाज, खादिम अब्बास, रौनक इटावी, शावेज नकवी, जुबैर तैमूरी, डॉ. मरगूब अहमद, मोहम्मद राशिद खान, मसूद तैमूरी, वहाज अली निहाल, मोहम्मद जाहिद, डॉ. अयाज अली, शामिल रहे।
आल इंडिया उलेमा व मशाईख बोर्ड यूनिट के जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद अशरफी ने टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाई। शाम को कुंवर रफत अली खान के नेतृत्व व मौलानाओं व उलेमा के मार्गदर्शन में कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए निकला।
जुलूस उर्दू मोहल्ला से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए उर्दू मोहल्ला पर संपन्न हुआ। कमेटी ने चौकी लगाने वाले बच्चों को सम्मानित किया। जुलूस में झंडा सरपरस्त जमीर उल्ला दुलारे, सेक्रेटरी शफीक अहमद, शफी अहमद, डॉ. शमशुद्दीन सईदी, जमीर हसन, मौलाना याकूब, मुमताज चौधरी आदि मौजूद रहे।
जुलूस ने आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की
जसवंतनगर। मौलाना कमालुद्दीन अशरफी के सदारत में जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी ने नगर का भ्रमण कर आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की।
जुलूस मोहल्ला सराय खाम के मदरसा मिस्बाहुल उलूम से सुबह 8 बजे शुरू होकर फक्कड़ पुरा, बिलैया मठ, कटरा बिल्लोचियन, जैन मोहल्ला, छोटा चौराहा, लधुपुरा पहुंचने के बाद वहां से वापस होकर बड़ा चौराहा, कटरा पुख्ता होता हुआ सरायखाम में समाप्त हुआ।
नगर में भव्य सजावट की गई। बड़ी संख्या में गेट बनाए गए। हजरत कमालुद्दीन के साथ हाफिज शमीउद्दीन फारुकी, कारी हमीदुल्लाह, हाफिज मोहम्मद सईद करहलवी, पालिकाध्यक्ष सुनील जौली और जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया।
जुलूस में टोलियों व घोड़ों पर सवार रहे लोग
लवेदी। बारावफात (मुहम्मदी) का जुलूस कस्बा लखना में निकाला गया। बच्चों की टोलियां व घोड़ों पर सवार रहे लोग। लखना के मुहाल तकिया मस्जिद से जनाब हीरा खान की देखरेख में जुलूस शुरू होकर ठाकुरान मुहाल, गंज मुहाल, मानखां मुहाल, खेड़ा मुहाल, सराफा बाजार होता हुआ मातन मुहाल होकर ईदगाह तक गया।
हजरत मौलाना नाजिम रजा व हजरत मौलाना अब्दुल क्यूम खां ने नारे लगाए गए। इस मौके पर अनवार खान, सभासद फिरोज खान, बबलू खान, बबलू राइन आढ़ती, फैसल खान, अकील रजा, मोहसिन खान, इकबाल खान आदि शामिल रहे।
बकेवर में भी निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
बकेवर। बारावफात पर बकेवर के आजाद नगर मोहल्ला से दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुआ जुलूस हाफिज नगर मोहल्ले पहुंचा। हाफिज नगर मोहल्ले से भी जुलूस उठा। दोनों जलूस एक साथ सुभाष नगर, गांधी नगर होते हुए भरथना रोड होकर निकले।
जुलूस का नेतृत्व मौलाना फारुख रजा, सलीम चिश्ती, पूर्व चेयरमैन हमीद खां, पहलवान, पप्पन, लईक खां, शमशाद, शमीम अहमद, डॉ. शमी एजाज कल्लू खान, आशिफ इकबाल, रहीश खां आदि ने किया।